सुभाष मुंडा हत्याकांड में छोटू व लखिंद्र सहित चार पर चार्जशीट

रांची: नगड़ी निवासी माकपा नेता सह जमीन कारोबारी सुभाष मुंडा हत्याकांड के मुख्य आरोपी छोटू खलखो, अभिजीत कुमार पाड़ी, कन्हैया सिंह उर्फ लखिंद्र तथा विनोद कुमार उर्फ कन्हैया के खिलाफ आइओ ने चार्जशीट दाखिल की है.

चार्जशीट न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में दाखिल की गयी है. चार्जशीट में हत्या का मुख्य कारण नगड़ी की 119 डिसमिल जमीन का विवाद बताया गया है.

इस जमीन को लेकर लंबे समय से वर्चस्व की लड़ाई चल रही थी. घटना की पूरी साजिश छोटू खलखो ने रची थी. सुभाष मुंडा को रास्ते से हटाने के लिए छोटू खलखो ने शूटरों से मोटी रकम में सौदा तय किया था.
दिल्ली से लखिंद्र को किया गया था गिरफ्तार

छोटू खलखो व अभिजीत कुमार पाड़ी नगड़ी थाना क्षेत्र के लालगुटवा का रहनेवाला है. वहीं, विनोद कुमार उर्फ कन्हैया एवं कन्हैया सिंह उर्फ लखिंद्र सिंह रातू थाना क्षेत्र के गुडू गांव का है.

लखिंद्र सिंह को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया था. मामले के अन्य आरोपी पुंदाग निवासी सुभाष मुंडा को अपराधियों ने मारी थी सात गोली सुभाष मुंडा की  हत्या नगड़ी थाना क्षेत्र के दलादली चौक स्थित पार्टी कार्यालय में 26 जुलाई की शाम 7.45 बजे के करीब हुई थी. कार्यालय में में घुस कर नकाबपोश अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की थी.

सुभाष मुंडा को कुल सात गोली लगी थी. घटना के समय सुभाष मुंडा अपने सहयोगी अमित मुंडा, बसंत कुमार , इब्राहिम अंसारी, एतवा किस्पोट्टा और सनाउल्लाह अंसारी के साथ बात कर रहे थे.
बबलू पासवान व अन्य के खिलाफ जांच जारी है.

Sonbarsha Raj Fire Incident: सहरसा के मनौरी गांव में गैस सिलेंडर...

Sonbarsha Raj Fire Incident: सोनवर्षाराज नगर पंचायत के मनौरी गांव में रविवार की शाम गैस सिलेंडर से रिसाव के कारण आग लगने से तीन परिवारों...

Kolkata Durga Puja Accident: कोलकाता हादसे में मुजफ्फरपुर के पिता-पुत्र की...

Kolkata Durga Puja Accident, मुजफ्फरपुर: दुर्गा पूजा के उत्सवी माहौल के बीच पश्चिम बंगाल के कोलकाता से एक दुखद घटना सामने आई है। चोरबागान...

Pappu Yadav Controversial Statement: छेड़खानी करने वालों के हाथ काटकर लाने...

Pappu Yadav Controversial Statement, मधेपुरा: पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने बेटियों की सुरक्षा को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिस पर विवाद खड़ा...