Chatra: पूर्व जिला परिषद प्रत्याशी की हत्या, CRPF कैंप के बाहर अपराधियों ने मारी गोली

चतरा : जिला में बेलगाम अपराधियों ने पूर्व जिला परिषद प्रत्याशी विक्रम रजक की हत्या कर दी.

घटना लावालौंग सीआरपीफ कैंम्प के पास की है.

इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया.

अपराधियों ने पूर्व जिला परिषद प्रत्याशी के सिर में गोली मारी है.

घटना बुधवार देर रात की है.

इस घटना से गुस्साये लोगों ने लावालौंग मुख्य चौक को जाम कर दिया.

इसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशितों को शांत कराया और सड़क को जाम मुक्त कराया. वहीं ग्रामीणों ने अज्ञात नक्सलियों पर हत्या का आरोप लगाया है.

chatra murder1 22Scope News

ग्रामीणों ने की अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग

मौके से पुलिस ने मृतक के शव के साथ एक कार भी बरामद किया है. इसके अलावा शराब की कई बोतलें भी मौके से मिला है. ग्रामीण अज्ञात नक्सलियों पर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाते हुए अविलंब गिरफ्तार करने की मांग की है. जबकि घटना की सूचना पाकर दल बल के साथ मौके पर पहुंचे सिमरिया इंस्पेक्टर केपी चौधरी और लावालौंग थाना प्रभारी नंदन कुमार ग्रामीणों को समझा-बुझाकर मौके से शव उठाकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

chatra murder12 22Scope News

मामले की जांच में जुटी पुलिस

ग्रामीणों का आरोप है कि थाना से चंद गज की दूरी और सीआरपीएफ कैंप के बाहर अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया. कानून व्यवस्था को चुनौती देते हुए अपराधियों ने यह संदेश दे दिया है कि लावालौंग सुरक्षित नहीं है. हालांकि इस पूरे मामले में पुलिस के पदाधिकारी अभी खुलकर कुछ भी कहने से कतरा रहे हैं. सिमरिया पुलिस इंस्पेक्टर केपी चौधरी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है. जल्द ही मामले का उद्भेदन कर दिया जायेगा.

रिपोर्ट: सोनु भारती

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...

Anuplal Mandal Jayanti: श्रवण कुमार बोले- ग्रामीण जीवन और समाज सुधार...

Anuplal Mandal Jayanti, कटिहार: साहित्यकार अनूपलाल मंडल की 129वीं जयंती के अवसर पर रविवार को कटिहार जिले के समेली प्रखंड मुख्यालय में समारोह आयोजित...