Chatra: डीआरडीए निदेशक को हजारीबाग ले गई एसीबी, एक्शन पर टिकी सबकी निगाहें

Chatra: 6 अक्टूबर की दोपहर चतरा पहुंची भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की विशेष टीम भले ही शाम को बिना किसी आधिकारिक बयान के हजारीबाग लौट गई हो, लेकिन रातभर की हलचल के बाद मंगलवार की अहले सुबह डीआरडीए निदेशक अलका कुमारी को हजारीबाग एसीबी कार्यालय ले जाया गया।

जानकारी के अनुसार हजारीबाग के खासमहल भूमि घोटाले के मामले में तत्कालीन सदर अंचल अधिकारी रही अलका कुमारी से पूछताछ की जाएगी। यह कार्रवाई निलंबित आईएएस अधिकारी विनय चौबे से जुड़े मामले में कोर्ट गवाही के सिलसिले में की जा रही है।

डीआरडीए निदेशक को हजारीबाग ले गई एसीबी :

6 अक्टूबर दोपहर करीब 3:00 बजे एसीबी एसपी आरिफ इकराम के नेतृत्व में टीम ने अलका कुमारी को उनके चतरा स्थित कार्यालय से अपने कब्जे में लिया था। बाद में उन्हें उनके नगवां मोहल्ला स्थित आवास लाया गया। जहां देर रात तक पूछताछ चली। आवास पर सुरक्षा बलों की तैनाती के बीच एसीबी टीम रात में हजारीबाग लौट गई थी।

अहले सुबह पुलिस अभिरक्षा में अलका कुमारी को हजारीबाग ले जाया गया। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि कोर्ट में पेशी के बाद एसीबी टीम उन्हें गिरफ्तार करती है या मुक्त करती है। जानकारी के अनुसार टीम गवाही वारंट के साथ ही चतरा पहुंची थी, जिससे कार्रवाई की दिशा आज स्पष्ट होगी।

रिपोर्टः सोनू भारती (चतरा)

Ranchi News: रांची में CCTV कैमरे नहीं लगाने पर हाईकोर्ट नाराज,...

झारखंड हाईकोर्ट ने रांची के पुलिस थानों और प्रमुख सड़कों पर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाए जाने पर नाराजगी जताई। गृह सचिव, डीजीपी और एसएसपी...

Ranchi News: IIIT छात्र की खुदकुशी के बाद भड़का आक्रोश, 400...

 रांची के खेलगांव स्थित हॉस्टल में IIIT छात्र आदित्य कुमार की खुदकुशी के बाद 400 छात्रों ने धरना दिया। छात्रों ने हॉस्टल की कुव्यवस्था...

Pension Problem: दस्तावेजों में नाम अलग-अलग होने से वृद्धा परेशान, बैंक...

 झारखंड के डोरंडा पंचायत के बिल्टी गांव की वृद्ध महिला शिवराइत देवी दस्तावेजों में नाम की गड़बड़ी के कारण वृद्धावस्था पेंशन नहीं निकाल पा...