Hazaribagh land scam: जमीन कारोबारी विजय प्रताप सिंह और तत्कालीन सीओ अलका कुमारी गिरफ्तार, एसीबी की बड़ी कार्रवाई

हजारीबाग हीराबाग खासमहाल जमीन घोटाले में एसीबी ने जमीन कारोबारी विजय प्रताप सिंह और तत्कालीन सीओ अलका कुमारी को गिरफ्तार किया। विभागीय जांच की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।


Hazaribagh land scam हजारीबाग:हीराबाग खासमहाल जमीन घोटाला मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की कार्रवाई तेज हो गई है। एसीबी की टीम ने रविवार को जमीन कारोबारी विजय प्रताप सिंह को हजारीबाग के मटवारी स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया। उन्हें 5 अक्टूबर को न्यायिक हिरासत में भेजकर जेपी कारा में रखा गया है।

वहीं, 6 अक्टूबर को तत्कालीन हजारीबाग सदर सीओ अलका कुमारी, जो वर्तमान में चतरा डीआरडीए की निदेशक हैं, को चतरा स्थित उनके कार्यालय से एसीबी ने गिरफ्तार कर लिया। उन्हें पूछताछ के लिए रांची स्थित एसीबी मुख्यालय लाया गया।


 Key Highlights

  • हीराबाग खासमहाल जमीन घोटाला मामले में एसीबी की बड़ी कार्रवाई।

  • जमीन कारोबारी विजय प्रताप सिंह को हजारीबाग के मटवारी से गिरफ्तार किया गया।

  • तत्कालीन सदर सीओ अलका कुमारी को चतरा से पकड़ा गया, वे वर्तमान में डीआरडीए निदेशक हैं।

  • एसीबी ने पूर्व में तत्कालीन डीसी विनय चौबे और तीन अन्य को भी गिरफ्तार किया था।

  • अलका कुमारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू, कार्मिक को भेजा गया पत्र।


Hazaribagh land scam:

यह कार्रवाई एसीबी कांड संख्या 09/25 के तहत की गई है। इस मामले में हजारीबाग के तत्कालीन डीसी विनय चौबे, तत्कालीन खासमहाल पदाधिकारी विनोद चंद्र झा, और नेक्सजेन के मालिक विनय सिंह को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

बताया गया है कि हजारीबाग डीवीसी चौक स्थित 2.75 एकड़ खासमहाल जमीन, जो वर्ष 1948 में एक निजी ट्रस्ट को 30 वर्षों के लिए लीज पर दी गई थी, उस पर बिना वैधानिक प्रक्रिया के व्यावसायिक निर्माण कराया गया। इसी जमीन पर आज कई दुकानें और वाणिज्यिक प्रतिष्ठान, जैसे अमन वस्त्रालय आदि संचालित हैं।

Hazaribagh land scam: विभागीय कार्रवाई भी शुरू

खासमहाल जमीन घोटाले में नाम आने के बाद हजारीबाग स्थापना शाखा ने सोमवार को अलका कुमारी से संबंधित पत्र कार्मिक कोषांग को भेजा है। विभाग ने उनके खिलाफ आरोप गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
सूत्रों के अनुसार, 8 सितंबर 2025 को हजारीबाग के अपर समाहर्ता ने उनसे लिखित स्पष्टीकरण भी मांगा था।

Highlights

Saffrn

Trending News

बंगाल, असम व पुडुचेरी में अभूतपूर्व विजय पर बिहार BJP प्रदेश...

‎पटना : पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में भाजपा और एनडीए की अभूतपूर्व और ऐतिहासिक जीत के बाद बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय...

DM के जनसुनवाई कार्यक्रम में 50 मामलों की हुई सुनवाई

बेतिया : बेतिया जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में आज जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने एक-एक कर सभी फरियादियों की शिकायतें सुनीं...

विक्रमशिला सेतु क्षतिग्रस्त : प्रशासन अलर्ट, फ्री नाव सेवा शुरू, सुबह-शाम...

भागलपुर : भागलपुर जिले के लाइफलाइन माने जाने वाले विक्रमशिला सेतु के पिलर संख्या- 133 के पास सड़क का स्लैब देर रात अचानक टूटकर...

West Bengal Election Result 2026: Mamata Banerjee Appeal, काउंटिंग सेंटर न...

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के मतगणना रुझानों के बीच ममता बनर्जी ने कार्यकर्ताओं से काउंटिंग सेंटर न छोड़ने की अपील की, गड़बड़ी के आरोप...

मिट्टी जांच में बिहार अग्रणी, विगत 2 वित्तीय वर्षों में 8...

पटना : मिट्टी जांच में राज्य ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। कृषि विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, विगत दो वित्तीय वर्षों में...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img