रांची में 200 से अधिक कृत्रिम जलाशयों में छठ पूजा का आयोजन

Ranchi-रांची महानगर छठ पूजा समिति की पहल- इस वर्ष राजधानी रांची में 200 से अधिक छोटे-बड़े कृत्रिम जलाशयों में छठ पूजा का आयोजन किया जा रहा है. नदियों की नारकीय स्थिति को देखते हुए रांची महानगर छठ पूजा समिति की ओर से पूरे शहर में छोटे-छोटे मैदानों में कृत्रिम तालाब का निर्माण किया गया है. तालाबों में टैंकर से पानी की व्यवस्था की जा रही है. साथ ही उसमें गंगा जल भी डाला जा रहा है. यहां बता दें कि कल शाम 30 अक्टूबर को अस्तचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा.

छठ पूजा का आयोजन – रांची महानगर छठ पूजा समिति की पहल

इन तालाबों में छोटे समूहों में लोग छठ पूजा का आयोजन कर रहे हैं.

इसमें मुख्य रुप से मुहल्ले की वर्तियों के द्वारा छठ पूजा की जाती है.

आस्था, विश्वास एवं नेम निष्ठा के साथ आयोजित हो रहे

इस छठ महोत्सव में महानगर छठ पूजा समिति के कार्यकर्ता शारीरिक

और आर्थिक रुप से मदद कर रहे हैं. ताकि छठ वर्तियों को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हो.

उन्हे हर प्रकार की मदद की जा रही है.

रांची महानगर छठ पूजा समिति के संरक्षक रीतेश छेत्री ने कहा

कि पूरे शहर में भक्ति भाव से छठ पूजा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है,

उन्होंने राजधानी वासियों को गोरखा समाज की ओर से सूर्योपासना एवं छठ पूजा की बधाई दी है.

मेरी हत्या की रची गयी थी साजिश- सरयू राय

Bihar Startup: 26 हजार प्रतिभागियों में चुना गया नवमार्ग, 54 फाइनलिस्ट...

 पटना के नवमार्ग रिसर्च एंड इनोवेशन को राष्ट्रीय शो वंदे भारतम् में 26 हजार प्रतिभागियों में से 54 फाइनलिस्ट में चुना गया है।Bihar Startup...

Bihar News: सहकारी बैंकों को अधिक पैक्सों से जोड़ें, NPA शून्य...

 बिहार के सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव ने सहकारी बैंकों को अधिक पैक्सों से जोड़ने, डिजिटल बनाने और NPA को शून्य करने का निर्देश...

Bihar News: PRAGATI-50 में पटना और गया जी शामिल, स्वच्छता के...

 PRAGATI-50 में बिहार के पटना और गया जी को शामिल किया गया है। दोनों शहरों में स्वच्छता, कचरा प्रबंधन और आधुनिक तकनीक पर विशेष...