Advertisment

कोविड 19 के नियमों के तहत करें दुर्गा पूजा का आयोजन : डीसी

 सिमडेगा : सिमडेगा समाहरणालय में उपायुक्त सुशांत गौरव की अध्यक्षता में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई. शांति समिति की बैठक में उपायुक्त सुशांत गौरव ने सभी पूजा पंडालों से आग्रह किया कि वे लोग सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करते हुए पूजा का आयोजन करें. उपायुक्त सुशांत गौरव ने पूजा के दौरान क्या क्या सावधानी बरतनी है और सरकार के क्या दिशानिर्देश है इससे भी सभी पूजा पंडालों को अवगत कराया.

 उपायुक्त ने सभी पूजा समितियों से आग्रह किया कि कोविड-19  के नियमों का पालन करते हुए श्रद्धा पूर्वक पूजा का आयोजन करें. पूजा आयोजन स्थल पर विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूजा समिति के पदाधिकारी पुलिस प्रशासन का सहयोग करें और सरकार की गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन करें. शांति समिति की बैठक में शहरी क्षेत्र के सभी पूजा पंडाल के अध्यक्ष और सचिव के अलावे अन्य लोग भी मौजूद थे.

 पूजा के दौरान शहरी क्षेत्र के सभी पूजा पंडालों के आसपास साफ सफाई और रोशनी की व्यवस्था करने का निर्देश नगर परिषद को दिया गया. वहीं वन विभाग को विसर्जन शोभायात्रा में शामिल सड़कों के ऊपर पेड़ों की टहनियों को काटने का भी आदेश दिया गया ताकि विसर्जन शोभायात्रा में किसी प्रकार की कोई व्यवधान उत्पन्न ना हो सके. बिजली विभाग को भी जर्जर तार को दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया. बैठक में एसपी डॉ. शम्स तबरेज ने पूजा समिति के पदाधिकारियों से कहा कि पूजा के दौरान विधि व्यवस्था बनाए रखने में वे लोग पुलिस का सहयोग करें. बैठक में मुख्य रूप से डीसी, एसपी के अलावा अनुमंडल पदाधिकारी महेंद्र कुमार सहित अन्य पुलिस और प्रशासनिक पदाधिकारियों के अलावा शहरी क्षेत्र के सभी 8 पूजा पंडालों के अध्यक्ष और सचिव उपस्थित थे.

रिपोर्ट : रविकांत

Giridih Swarnkar Bhawan: गिरिडीह में स्वर्णकार भवन निर्माण की तैयारी तेज,...

Giridih Swarnkar Bhawan: स्वर्णकार समाज के प्रस्तावित भवन निर्माण को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। रविवार, 16 अगस्त को स्वर्णकार भवन निर्माण निगरानी...

Jharkhand Weather Alert: झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट, झरने-नदियों पर...

Jharkhand Weather Alert: झारखंड में मानसून सक्रिय बना हुआ है और राज्य के कई हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है। भारतीय मौसम विभाग...

Siwan Railway Station Liquor Smuggling: सीवान रेलवे स्टेशन पर RPF की...

Siwan Railway Station Liquor Smuggling: रेलवे स्टेशन पर शराब तस्करी के खिलाफ रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार...