दुलारचंद्र हत्याकांड मामले में छोटे सरकार गिरफ्तार, आधी रात को एक्शन में आया प्रशासन, जिला प्रशासन ने दी जानकारी

दुलारचंद्र हत्याकांड मामले में , आधी रात को एक्शन में आया प्रशासन,

जिला प्रशासन ने दी जानकारी

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार में जनसुराज समर्थक दुलारचंद्र यादव की ह्त्या मामले में पुलिस एक्शन मेंआ गई है। हत्याकांड में पुलिस की ओर से तीन प्राथमिकी दर्ज की गई थी,जिसके मुख्य आरोपी जेडीयू के बाहुबली विधायक अनंत सिंह (छोटे सरकार) को पुलिस ने आधी रात को गिरफ्तार किया है।

DIARCH Group 22Scope News

पटना जिलाधिकारी और एसपी ने की संयुक्त प्रेसवार्ता

गिरफ्तारी के बाद पटना जिला प्रशासन द्वारा प्रेस वार्ता कर गिरफ्तारी की जानकारी की दी गई। बाहुबली अनंत सिंह की गिरफ्तारी ने एनडीए के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी हैं, वहीं विपक्ष को हमला करने का मौका मिल गया है।

zaaa 22Scope News

वीडियो देखे–

भारत निर्वाचन आयोग भी हुआ सख्त

जनसुराज पार्टी समर्थक व बाहुबली दुलारचंद यादव की हत्या मामले में भारत चुनाव आयोग भी सख्त रूख अपनाया है। इस मामले में चार अधिकारियों पर चुनाव आयोग ने कार्रवाई की है। भारत निर्वाचन आयोग ने शनिवार को पटना के ग्रामीण एसपी विक्रम सिहाग के साथ मोकामा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बाढ़ अनुमंडल के तीन अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से हटाने का आदेश जारी किया था।

इनमें बाढ़ के अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) चंदन कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) बाढ़-1 राकेश कुमार और एसडीपीओ बाढ़-2 अभिषेक सिंह शामिल हैं। अभिषेक सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। पटना के ग्रामीण एसपी विक्रम सिहाग को तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित किया गया है।

भारत निर्वाचन आयोग ने बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को आदेश के अनुपालन की रिपोर्ट रविवार दोपहर 12 बजे तक देने का निर्देश दिया है तथा नए एसपी का नाम सूचित करने को कहा था। निर्वाचन आयोग ने तीनों अधिकारियों, एसडीओ चंदन कुमार और दोनों एसडीपीओ राकेश कुमार और अभिषेक सिंह के विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया था।

इन्हें मिली नई जिम्मेदारी 

आयोग के निर्देश पर पटना नगर निगम के अपर नगर आयुक्त की जिम्मेदारी संभाल रहे 2022 बैच के आइएएस अधिकारी आशीष कुमार को बाढ़ का नया एसडीओ बनाया गया है। इसके अलावा राकेश कुमार की जगह सीआइडी के डीएसपी आनंद कुमार सिंह को बाढ़-1 का नया एसडीपीओ और अभिषेक सिंह की जगह आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) के डीएसपी आयुष श्रीवास्तव को बाढ़-2 का नया एसडीपीओ बनाया गया है।

ये भी पढ़े :    कोसी की सियासत: जहां हर गली में चुनाव है और हर चौपाल में ‘मुख्यमंत्री’ बैठा है!

Shravan Kumar Nalanda News: स्नातक चुनाव से पहले बिहारशरीफ में NDA...

Shravan Kumar Nalanda News, बिहारशरीफ: स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर गुरुवार, 1 अक्टूबर को नालंदा विधानसभा क्षेत्र में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA)...

Bihar Road Projects: बिहार में एक्सप्रेस-वे और हाईवे निर्माण में आएगी...

Bihar Road Projects, पटना: बिहार में राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेस-वे से जुड़ी परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने के लिए राज्य सरकार और केंद्रीय सड़क...

JEEViKA 20 Years Bihar: बिहार की ग्रामीण महिलाओं ने कैसे बदली...

JEEViKA 20 Years Bihar, पटना: बिहार की ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और उन्हें सामाजिक बदलाव की मुख्यधारा से जोड़ने वाली...