Advertisement
Advertisement

झारखंड के मुख्य न्यायधीश डॉ रवि रंजन पहुंचे बाबा मंदिर,की पूजा अर्चना

देवघर : झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश डॉ रवि रंजन सपत्नीक बाबा मंदिर पहुंचे.उन्होंने बाबा बैद्यनाथ का दुग्धाभिषेक किया.उन्हें मंदिर प्रशासनिक भवन में मंदिर स्टेट पुरोहित श्रीनाथ पंडित के नेतृत्व में पांच वैदिक ने वैदिक विधि से पूजा करायी. इसके बाद पुश्तैनी पंडा ने चिंतामणी कैमरे व गंगाधर कर्मे संकल्प पूजा कराया. इसके बाद कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुये सुरक्षा व्यवस्था के बीच बाबा मंदिर के गर्भ-गृह प्रवेश कराया गया. श्री रंजन के लिए मंदिर स्टेट की ओर से चांदी के बरतन में पूजा सामग्री उपलब्ध करायी गयी. बाबा की पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने मंदिर परिसर में मंत्रोच्चार के बीच बाबा और मां पार्वती का गठबंधन किया. इसके बाद मंदिर परिसर में बाबा की आरती की. वहां से सभी मंदिर प्रशासनिक भवन पहुंचे तथा पुश्तैनी पंडा से आशीर्वाद लिया.

रिपोर्ट – कुलवन्त कुमार देवघर

Commercial Advertisment

Madhepura Road Accident: नए फोरलेन ओवरब्रिज की टर्निंग बनी हादसे की...

Madhepura Road Accident: बिहार के मधेपुरा जिले में मंगलवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। भर्राही थाना क्षेत्र के मानिकपुर चौक स्थित...

Gaya Vishnupad Temple Annakoot Mahotsav: आखिर क्यों गयाजी के विष्णुपद मंदिर...

Gaya Vishnupad Temple Annakoot Mahotsav: बिहार के गयाजी स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री विष्णुपद मंदिर में गोवर्धन पूजा के अवसर पर अनूठे अन्नकूट महोत्सव का...

Ajit Bharti Begusarai Speech: बेगूसराय की स्वर्ण हुंकार सभा में क्यों...

Ajit Bharti Begusarai Speech: बेगूसराय के दिनकर भवन में आयोजित स्वर्ण हुंकार सभा में प्रसिद्ध पॉडकास्टर और बेगूसराय निवासी अजीत भारती ने केंद्र की...