JDU कार्यालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित ‘नारी शक्ति सम्मेलन’ में शामिल हुए मुख्यमंत्री

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) आज यानी आठ मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (International Womens Day) के अवसर पर बिहार प्रदेश महिला जनता दल यूनाईटेड (JDU) द्वारा आयोजित नारी शक्ति सम्मेलन का दीप प्रज्जवलन कर विधिवत शुभारंभ किया। जदयू कार्यालय के कर्पूरी सभागार में आयोजित नारी शक्ति सम्मेलन में शामिल महिलाओं से मुलाकात कर मुख्यमंत्री ने उन्हें अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। जदयू की बिहार प्रदेश महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष डॉ. भारती मेहता ने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर उनका अभिनंदन किया। सम्मेलन में शामिल सभी महिलाओं ने ताली बजाकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

इस कार्यक्रम में मैं सबसे पहले आप सभी का स्वागत एवं अभिनंदन करता हूं – नीतीश कुमार

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में मैं सबसे पहले आप सभी का स्वागत एवं अभिनंदन करता हूं। आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मैं आप तमाम महिलाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में शामिल होकर मुझे बेहद खुशी हो रही है। हम प्रारम्भ से ही महिलाओं के उत्थान और सशक्तिकरण के लिए निरंतर काम कर रहे हैं ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें। पहले जिन लोगों को मौका मिला उन्होंने महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए कोई काम नहीं किया। हर क्षेत्र में बड़ी संख्या में महिलाएं आगे बढ़ रही हैं। यह देखकर मुझे बेहद प्रसन्नता होती है।

Nitish JDU Office 2 22Scope News

यह भी देखें :

CM के साथ कई मंत्री, नेता व भारी संख्या में महिला कार्यकर्ता मौजूद रहे

इस अवसर पर जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, परिवहन मंत्री शीला मंडल, जनता दल यूनाइटेड के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद संजय कुमार झा, जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी, पूर्व मंत्री रंजू गीता सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।

Nitish JDU Office 1 22Scope News

यह भी पढ़े : महिलाओं के हाथ में आज से होगा Patna का ट्रैफिक

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img