Tuesday, July 15, 2025

Related Posts

महिलाओं के हाथ में आज से होगा Patna का ट्रैफिक

पटना : पूरे देश सहित बिहार में आज यानी आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Womens Day) मनाया जा रहा है। देश सहित बिहार में आज कई बड़े ऐलान होने वाले हैं। खासकर आज महिलाओं के लिए बहुत बड़ा दिन है। वहीं बिहार की राजधानी पटना में आज से ट्रैफिक (Traffic) महिलाओं के हाथ में होगा। आज से चार मॉडल ट्रैफिक पोस्ट कार्यरत होगा।

बिहार की राजधानी पटना में आज से ट्रैफिक (Traffic) महिलाओं के हाथ में होगा-

चिड़िया घर गेट नंबर-2, सगुना मोड़, नवीन सचिवालय मोड़ और हड़ताली मोड़ पर मॉडल ट्रैफिक पोस्ट कार्यरत होंगे। मूलभूत सुविधाओं के साथ फर्स्ट एड किट भी उपलब्ध होगा। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उदघाटन करेंगे। पटना में कुल 54 मॉडल ट्रैफिक पोस्ट बनाए जाएंगे।

यह भी पढ़े : CM नीतीश आज जाएंगे राजगीर, सम्राट जरासंध स्मारक का करेंगे लोकार्पण

यह भी देखें :