Wednesday, July 2, 2025

Related Posts

मुख्यमंत्री ने नटवर सिंह के निधन पर व्यक्त की गहरी शोक संवदेना

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कांग्रेस नेता सह पूर्व केंद्रीय व विदेश मंत्री नटवर सिंह के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि स्व. नटवर सिंह ने मई 2004 से दिसंबर 2005 तक तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली सरकार में विदेश मंत्री के रूप में कार्य किया था। उनका निधन दुखद है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

आपको बता दें कि पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह का शनिवार यानी 10 अगस्त की देर रात गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। वह 95 वर्ष के थे। वह पिछले कुछ समय से बीमार थे। मेदांता अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। नटवर सिंह ने मई 2004 से दिसंबर 2005 तक डॉ. मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली संप्रग सरकार में विदेश मंत्री के रूप में कार्य किया था।

यह भी पढ़े : सिपाही भर्ती की परीक्षा का आज दूसरा दिन, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

यह भी देखें :