Commercial Advertisment

स्कूल से लेकर हॉस्टल और प्रोत्साहन राशि तक…, सीएम नीतीश ने अल्पसंख्यक छात्रों के लिए…

स्कूल से लेकर हॉस्टल तक… नीतीश कुमार ने अल्पसंख्यक बच्चों के लिए कर दिया है सबकुछ आसान! 10वीं-12वीं पास किया? मिलेंगे सीधे 15,000 रूपये तक, जानिए कैसे अल्पसंख्यक ले सकेंगे फायदा! अब तालीम बनेगी ताक़त! अल्पसंख्यक छात्रों के लिए नीतीश सरकार की ये बड़ीं योजनाएं। नीतीश सरकार ने लाखों अल्पसंख्यक छात्रों को पढ़ाई के लिए दिया करोड़ों का इंतेजाम !

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अल्पसंख्यक समुदाय के शैक्षणिक और सामाजिक उत्थान को प्राथमिकता दी है। ताकि अल्‍पसंख्‍यक समाज के लोग मुख्‍य धारा से जुड़ सकें। इसके लिए सरकार की ओर कई ऐतिहासिक कदम उठाए और योजनाओं की शुरुआत की गई। बिहार सरकार इस सोच पर चल रही है कि जब तक समाज के हर तबके को समान अवसर उपलब्‍ध कराया जाए। तभी बिहार का विकास संभव है।

इसी सोच को धरातल पर उतारने के लिए सीएम नीतीश ने कई योजनाएं चलाई गईं। बीते 20 साल के कार्यकाल के दौरान ये योजनाएं अल्‍पसंख्‍य समाज के युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने में मील का पत्थर साबित हो रही हैं। नीतीश कुमार के नेतृत्व में तीन प्रमुख योजनाएं अल्पसंख्यकों के भविष्य निर्माण में निर्णायक भूमिका निभा रही हैं।

यह भी पढ़ें – चुनावी वर्ष में गरमाया डोमिसाइल नीति का मुद्दा, पटना की सड़कों पर उतरे छात्र…

मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक छात्रावास अनुदान योजना

नीतीश कुमार की ओर से शुरू की गई इस योजना का उद्देश्य छात्रावास में रह रहे अल्पसंख्यक छात्रों को आर्थिक रूप से संबल प्रदान करना है। उन्हें 1,000 रूपये प्रति माह की मासिक सहायता दी जाती है, जिससे उनकी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति हो सके और वे बिना किसी आर्थिक चिंता के पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित कर सकें। अब तक इस योजना पर 8.86 करोड़ रुपए की राशि वितरित की जा चुकी है।

मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना

इस योजना की शुरुआत 2007-08 से की गई। योजना के तहत मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षा में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण विद्यार्थियों को आर्थिक प्रोत्साहन दिया जा रहा है। ताकि वे आगे की पढ़ाई के लिए प्रेरित हों। योजना के तहत 10वीं पास छात्र/छात्रा को ₹10,000 की राशि दी जाती है। वहीं, 12वीं में प्रथम श्रेणी से पास करने वाली छात्राओं को ₹15,000 की प्रोत्‍साहन राशि दी जाती है। अब तक इस योजना से 10,80,354 छात्र-छात्राएं लाभान्वित हो चुकी हैं। जिस पर सरकार की ओर से कुल ₹1,189.14 करोड़ की राशि खर्च की गई है।

यह भी पढ़ें – वक्फ बोर्ड कानून पर गरमाई सियासत, तारिक अनवर ने सरकार पर लगाया संवैधानिक अधिकार छीनने का आरोप…

मुख्यमंत्री श्रमशक्ति योजना

इन योजनाओं की शुरुआत 2013-14 से की गई। योजना के माध्यम से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यह सुनिश्चित किया है कि अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र सिर्फ स्कूलों से जुड़ें ही नहीं, बल्कि उच्च शिक्षा की ओर भी बढ़ें। ये योजनाएं सिर्फ आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि एक विश्वास हैं, कि हर बच्चा पढ़ सकता है और बिहार के विकास में भागीदार बन सकता है। नीतीश कुमार की यह दूरदृष्टि आज रंग ला रही है। जब हजारों अल्पसंख्यक छात्र-छात्राएं बेहतर शिक्षा लेकर अपने जीवन में आगे बढ़ रहे हैं और समाज को नई दिशा दे रहे हैं।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  सीतामढ़ी में ‘दबंग शिक्षिका’ का जलवा, अधिकारी से की बदसलूकी, सहायक से बाल पकड़उआ मारपीट…

Goal 6 22Scope News

Tej Pratap Yadav Security Demand: ‘अगर अनहोनी हुई तो जिम्मेदार कौन?’...

Tej Pratap Yadav Security Demand, पटना: जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) के सुप्रीमो तेज प्रताप यादव ने एक बार फिर अपनी सुरक्षा को लेकर बिहार...

Ruby Kumari EOU Raid: DPO रूबी कुमारी के ठिकानों पर EOU...

Ruby Kumari EOU Raid, कटिहार: आय से अधिक संपत्ति के मामले में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने शिक्षा विभाग की जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (DPO)...

Kaimur Post Office Aadhaar Card Case: कैमूर में पोखरे के पास...

Kaimur Post Office Aadhaar Card Case: बिहार के कैमूर जिले में पोस्टऑफिस से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज लावारिस हालत में मिलने का मामला सामने आया...