मुख्यमंत्री ने 109 मुफ्त औषधि वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज एक अणे मार्ग से स्वास्थ्य विभाग के मुफ्त औषधि वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन वाहनों के माध्यम से निःशुल्क औषधि वितरण एवं स्वास्थ्य सेवाओं में और बेहतरी आएगी। कुल 109 मुफ्त औषधि वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को विकास आयुक्त सह स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने हरित पौधा भेंटकर स्वागत किया।

राज्य सरकार ने स्वास्थ्य सेवा को समाज के सबसे गरीब और वंचित वर्ग तक पहुंचाने के उद्देश्य से एक ऐतिहासिक पहल करते हुए औषधि आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत एवं व्यवस्थित करने हेतु ‘मुफ्त औषधि वाहन’ का शुभारंभ किया है। इस योजना का उद्देश्य राज्य के सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों, विशेष रूप से सुदूरवर्ती क्षेत्रों में स्थित सरकारी अस्पतालों एवं स्वास्थ्य केंद्रों तक औषधियों की ससमय उपलब्धता सुनिश्चित करना है, ताकि कोई भी नागरिक औषधि की अनुपलब्धता के कारण स्वास्थ्य लाभ से वंचित न रहे। सरकार का यह प्रयास हर नागरिक, विशेषकर गरीब और वंचित वर्ग को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में एक सशक्त कदम है।

Nitish Flag 2 22Scope News

आम नागरिकों को सरकारी अस्पतालों में सभी आवश्यक औषधियाँ समय पर और निःशुल्क मिल रही हैं। अब ग्रामीण एवं सुदूरवर्ती क्षेत्रों में आकस्मिक और आपात स्थिति में भी दवाओं की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित होगी, जिससे गरीब परिवारों को ससमय बेहतर इलाज मिल सकेगा। राज्य के सुदूरवर्ती गांवों में आवश्यक औषधियां ससमय और सुगमता से उपलब्ध कराने के लिए जीपीएस सिस्टम से लैस औषधि वाहनों की सेवा शुरू की गई है, जिससे दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित होगी और समय पर आपूर्ति संभव हो सकेगी।

यह योजना ‘स्वस्थ बिहार’ मिशन का अभिन्न हिस्सा है, जिसमें समाज के सबसे कमजोर वर्गो के जीवन स्तर में सुधार लाने का प्रयास किया जा रहा है। राज्य सरकार की यह योजना बिहार के लिए एक समावेशी एवं रोजगारोन्मुखी पहल है। इसके माध्यम से राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को अत्यधिक सुदृढ़, सुलभ एवं उत्तरदायी बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी देखें :

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, विकास आयुक्त सह स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि और राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक सुहर्ष भगत सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने Patna Junction के समीप निर्माणाधीन भूमिगत मार्ग (सब-वे) एवं मल्टीलेवल हब का किया निरीक्षण

Bokaro Hostel Knife Attack: बोकारो हॉस्टल में आखिर क्या हुआ? तीन...

Bokaro Hostel Knife Attack: चीराचास थाना क्षेत्र स्थित क्रिएटिव बॉयज हॉस्टल में चोरी के इरादे से पहुंचे तीन अज्ञात युवकों ने हॉस्टल संचालक समेत...

लाल चींटी की चटनी क्यों खाते हैं झारखंड के आदिवासी? स्वाद...

रांची: झारखंड अपनी प्राकृतिक सुंदरता, जंगलों और समृद्ध आदिवासी संस्कृति के लिए देशभर में अलग पहचान रखता है। यहां के पारंपरिक खान-पान में भी...

Ranchi Transport News:रांची में 281 मालवाहक वाहन वर्षों से Tax बकायेदार,...

रांची में 281 मालवाहक वाहन 12 से 14 साल से रोड टैक्स नहीं दे रहे हैं। ऑडिट में खुलासा होने के बाद DTO ने...