केन्द्रीय सरना समिति का होगा कायाकल्प, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया शिलान्यास

Ranchi– केन्द्रीय सरना समिति – अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की ओर से बनवाये जा रहे केन्द्रीय सरना स्थल का शिलान्यास मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया है.

इसके सौंदर्यीकरण के लिए 4 करोड़ 98 लाख 3,600 की राशि आवंटित की गई है.

आदिवासी समाज को काफी लम्बे अर्से से इसके निर्माण का इंतजार था.

बड़ी बात यह है मात्र दो दिन पहले ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इसकी घोषणा की थी.

और मात्र दो दिनों के अन्दर इसका शिलान्यास भी कर दिया गया.

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि आदिवासी समाज से पुरानी कोई सामाजिक व्यवस्था नहीं है,

हमें इसे संरक्षित और सुरक्षित करने की जरुरत है.

आदिवासी कल्याण विभाग इसी भावना को आगे बढ़ाकर इसे संरक्षित और सुरक्षित करने का प्रयास कर रहा है.

आदिवासियों को बचाना है तो प्रकृति को बचाना होगा, क्योंकि बगैर प्रकृति को बचाए आदिवासी समाज को नहीं बचाया जा सकता.

हमारी कोशिश सभी सरना और मसना स्थल को संरक्षित करने के लिए संकल्पबद्ध है.

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को इसका निर्माण समय सीमा के अन्दर करने का भी निर्देश दिया.

आशा की जा रही है कि छह माह के अन्दर ही इसको मूर्त रुप दे दिया जाएगा.

और उसके बाद यह आदिवासी समाज का एक अमुल्य धरोहर बन कर उभरेगा.

Jio IPO Growth Strategy: Jio IPO से पहले आकाश अंबानी का...

Jio IPO Growth Strategy: भारत के सबसे बड़े आईपीओ की तैयारी के बीच जियो प्लेटफॉर्म्स ने अपने कारोबार के विस्तार की रणनीति सामने रखी...

BCCL Durga Puja Holiday 2026: महानवमी और विजयादशमी पर बंद रहेंगे...

BCCL Durga Puja Holiday 2026: भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) में दुर्गा पूजा की छुट्टियों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो गई है। कंपनी के...

Ranchi Durga Puja Traffic Diversion: दुर्गा पूजा पर रांची में कहां...

Ranchi Durga Puja Traffic Diversion: दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए रांची पुलिस ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था...