Advertisment

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का दुमका दौरा: 7 लाख महिलाओं के खातों में भेजेंगे 73 करोड़ से अधिक

दुमका: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज दुमका के पाजन पहाड़ी गांव में झारखंड मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना कार्यक्रम में शामिल होगें। कार्यक्रम के दौरान 7 लाख महिलाओं के खातों में 73 करोड़ 29 लाख रुपये का ट्रांसफर किया जाएगा। मुख्यमंत्री सोरेन का यह कार्यक्रम को संताल परगना प्रमंडल स्तरीय कार्यक्रम के रूप में आयोजित होगा।

समारोह कुमार धुदाई स्टेडियम के पास पाजन पहाड़ी गांव में होगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री लाभुकों के बीच राशि का हस्तांतरण करेंगे, जिससे राज्य की लाखों महिलाओं को आर्थिक सहायता प्राप्त होगी।
सीएम सोरेन के दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद कर दिया गया है ताकि कार्यक्रम निर्बाध रूप से संपन्न हो सके।

मुख्यमंत्री सोरेन ने इस मामले में पहले ही कहा कि यह राशि महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है और इसके माध्यम से राज्य सरकार महिलाओं के कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत कर रही है।

 

Jharkhand Crime: नाबालिग के अपहरण के आरोप में युवक की पीट-पीटकर...

झारखंड के टंडवा थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के अपहरण के आरोप में ग्रामीणों ने युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पिता भी घायल,...

Food Price Update: 5 महीने में दाल और खाद्य तेल सबसे...

28 फरवरी से 3 अगस्त 2026 के बीच 16 में से 15 प्रमुख खाद्य वस्तुओं के दाम बढ़े। दाल और खाद्य तेल में सबसे...

Railway RAC Rule: अब RAC यात्रियों को भी मिलेगा पूरा Bedroll...

रेलवे बोर्ड ने नया आदेश जारी कर एसी कोच में RAC टिकट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को भी पूरा बेडरोल किट देने का...