मुख्यमंत्री ने मीठापुर में निर्माणाधीन बिहार अभियंत्रण विश्वविद्यालय व बिहार स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय का किया निरीक्षण

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज मीठापुर में निर्माणाधीन बिहार अभियंत्रण विश्वविद्यालय तथा बिहार स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की सचिव डॉ. प्रतिमा एस वर्मा और भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि ने परियोजना के संबंध में रेखाचित्र के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी। साथ ही विकास आयुक्त सह स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने प्रस्तुतीकरण एवं रेखाचित्र के माध्यम से बिहार स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के निर्माण कार्य से संबंधित विस्तृत जानकारी दी।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा बिहार के बालक एवं बालिकाओं को उच्च स्तर की तकनीकी शिक्षा प्रदान करने हेतु 27 जुलाई 2022 को बिहार अभियंत्रण विश्वविद्यालय की स्थापना की गई तथा इसके भवन के निर्माण हेतु मीठापुर, पटना में पांच एकड़ भूमि आवंटित की गई। मुख्य भवन चार मंजिल का होगा। इसका कुल निर्मित क्षेत्रफल 1,11,732 वर्गफीट है। इसके भूतल पर डीन कार्यालय, रजिस्ट्रार का कार्यालय, कैफेटेरिया एवं अन्य कार्यालय, प्रथम तल पर कुलपति कार्यालय, मीटिंग हॉल तथा मूल्यांकन केंद्र बनाया जा रहा है। द्वितीय तल पर कार्यालय कक्ष, मूल्यांकन केन्द्र, भंडारगृह आदि तृतीय तल पर पांच अभिलेखागार, भंडारगृह आदि तथा चतुर्थ तल पर मूल्यांकन केंद्र एवं दो बड़े बहुउद्देशीय हॉल बनाया जा रहा है। साथ ही इस परिसर में एक अतिथि गृह का भी निर्माण किया जा रहा है, जिसमें आठ कमरे तथा चार सुइट रूम का निर्माण किया जाना है। यहां एक केयर टेकर आवास का भी निर्माण किया जा रहा है।

Nitish Patna Univercity 2 22Scope News

राज्य में गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा (मेडिकल एजुकेशन) उपलब्ध कराने के उद्देश्य से महत्वाकांक्षी योजना के रूप में सात निश्चय-2 योजना के अंतर्गत स्थापित बिहार स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के नये भवन निर्माण कार्य किया जा रहा है। भवन का कुल क्षेत्रफल 27567 वर्गमीटर है। परियोजना के दो भाग हैं प्रथम भाग मुख्य विश्वविद्यालय भवन, जिसका कुल क्षेत्रफल 12,645 वर्ग मीटर है, जिसके अंतर्गत प्रशासनिक सह शैक्षणिक भवन, परीक्षा कक्ष, औषधालय, बहुउद्देशीय मंच, प्रतीक्षालय कक्ष, सूचना केन्द्र, नामांकन शाखा, कुलाधिपति कक्ष, प्रशिक्षण सह स्थानन शाखा इत्यादि हैं तथा दूसरे भाग उपभवन, जिसका कुल क्षेत्रफल 14922 वर्ग मीटर है, जिसके अंतर्गत कुलपति आवास, विश्वविद्यालय अतिथि गृह तथा बहुउद्देशीय सभागार की व्यवस्था की गई है।

Nitish Patna Univercity 3 22Scope News

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि इस परियोजना के तहत विश्वविद्यालय के बनाये जा रहे मुख्य भवन, प्रशासनिक एवं शैक्षणिक भवन, परीक्षा एवं मूल्यांकन भवन, सभागार, स्टॉफ क्वाटर सहित सभी संरचनाओं का निर्माण कार्य बेहतर ढंग से और तेजी से करायें। निर्माण कार्य ऐसा हो कि परिसर देखने में अच्छा लगे। उन्होंने कहा कि मीठापुर के इस क्षेत्र में चंद्रगुप्त प्रबंधन संस्थान, आर्यभट्ट ज्ञान विश्वाविद्यालय, निफ्ट, चाणक्या लॉ यूनिवर्सिटी एवं मौलाना मजहरूल हक अरबी एवं फारसी विश्वविद्यालय जैसे प्रमुख शैक्षणिक संस्थान बनाये गए हैं। यह पूरा क्षेत्र काफी अच्छा हो गया है। इन दोनों विश्वविद्यालय का निर्माण कार्य पूर्ण हो जाएगा तो यह क्षेत्र और भी अच्छा दिखेगा।

यह भी देखें :

निरीक्षण के दौरान विकास आयुक्त सह स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ, विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की सचिव डॉ. प्रतिमा एस वर्मा, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव सह भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रेशखर सिंह, पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा, बिहार अभियंत्रण विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर डॉ. सुरेश कांत वर्मा और बिहार स्वास्थ्य विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर एसएन सिन्हा सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़े : By Election: बिहार में बहार है नीतीशे कुमार है

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...