मुख्यमंत्री ने दीघा पर्यटन घाट का किया निरीक्षण, समग्र उद्यान का निर्माण कराने का दिया निर्देश

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज गंगा नदी के किनारे स्थित दीघा पर्यटन घाट पर किए जा रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि पर्यटन विभाग जनार्दन घाट को पर्यटन घाट के रूप में विकसित कर रहा है।

निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि दीघा पर्यटन घाट पर समग्र उद्यान का निर्माण कराएं

निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि दीघा पर्यटन घाट पर समग्र उद्यान का निर्माण कराएं। इस घाट को पक्का घाट बनाएं और यहां गंगा आरती की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराएं ताकि यहां बड़ी संख्या में आने वाले लोग इसका आनंद उठा सकें। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि गंगा की सैर करने वाले यहां जो पर्यटक आते हैं उनके लिए बुनियादी और अच्छी पर्यटकीय सुविधाएं विकसित कराएं।

CM Digha Tourist Ghat 1 22Scope News

CM ने JP सेतु के समानांतर बनाए जा रहे नए सिक्स लेन गंगा ब्रिज के निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री ने जेपी सेतु के समानांतर बनाए जा रहे नए सिक्स लेन गंगा ब्रिज के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इसका निर्माण कार्य ससमय तेजी से पूर्ण कराएं। इस पुल के बन जाने से पुराने जेपी सेतु पर यातायात का दवाब कम होगा। यह पुल उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार के आवागमन को और सुलभ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

CM Digha Tourist Ghat 2 22Scope News

CM नीतीश के साथ कई अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह, पर्यटन विभाग के सचिव नीलेश रामचंद्र देवरे, नगर आयुक्त यशपाल मीणा और जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम सहित अन्य वरीय अधिकारी मौजूद थे।

CM Digha Tourist Ghat 3 22Scope News

यह भी पढ़े : राज्यपाल के अभिभाषण पर CM नीतीश का संबोधन, सदन में तेजस्वी को डांटने लगे, कहा- बैठो अभी बच्चा हो जी!

Bihar PACS Computerization: पैक्स कंप्यूटरीकरण में पटना समेत 5 जिले पीछे,...

Bihar PACS Computerization: बिहार में पैक्स कंप्यूटरीकरण, गोदाम निर्माण और फसल सहायता योजना के लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए सहकारिता विभाग ने...

Bihar Sankalp Dashboard: बिहार के 48 विभागों के कामकाज की होगी...

Bihar Sankalp Dashboard: बिहार में सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन, विभागीय कामकाज और महत्वपूर्ण परियोजनाओं की निगरानी को बेहतर बनाने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने...

Bihar Women Athletes: तीरंदाजी में अंजलि कुमारी, फुटबॉल में श्यामा रानी;...

Bihar Women Athletes: बिहार की बेटियां खेल के मैदान में मेहनत, लगन और संघर्ष के दम पर अपनी पहचान बना रही हैं। तीरंदाजी में...