पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज बिहार वेटनरी कॉलेज कैंपस में पशुपालन निदेशालय और राज्य स्तरीय संसाधन एवं प्रशिक्षण केंद्र के नवनिर्मित भवन का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने फार्मर्स ट्रेनिंग हॉल सहित भवन के विभिन्न भागों का जायजा लिया और वहां उपलब्ध करायी जा रही व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
मुख्यमंत्री नीतीश ने कहा- इस भवन परिसर की चहारदीवारी को ऊंचा कराएं
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस भवन परिसर की चहारदीवारी को ऊंचा कराएं। साथ ही परिसर को साफ सुथरा एवं व्यवस्थित रखें। उन्होंने कहा कि भवन अच्छा बना है। यहां किसान आकर प्रशिक्षण ले सकेंगे जिससे उन्हें काफी फायदा होगा। हमलोग कृषकों एवं पशुपालकों के हित में लगातार काम कर रहे हैं।

निरीक्षण के दौरान CM नीतीश के साथ कई वरीय अधिकारी रहे मौजूद
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के सचिव शीर्षत कपिल अशोक, जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम और निदेशक, पशुपालन उज्ज्वल कुमार सिंह सहित अन्य वरीय अधिकारी मौजूद थे।


Highlights


