मुख्यमंत्री ने पशुपालन निदेशालय व राज्य स्तरीय संसाधन एवं प्रशिक्षण केंद्र के नवनिर्मित भवन का किया निरीक्षण

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज बिहार वेटनरी कॉलेज कैंपस में पशुपालन निदेशालय और राज्य स्तरीय संसाधन एवं प्रशिक्षण केंद्र के नवनिर्मित भवन का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने फार्मर्स ट्रेनिंग हॉल सहित भवन के विभिन्न भागों का जायजा लिया और वहां उपलब्ध करायी जा रही व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री नीतीश ने कहा- इस भवन परिसर की चहारदीवारी को ऊंचा कराएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस भवन परिसर की चहारदीवारी को ऊंचा कराएं। साथ ही परिसर को साफ सुथरा एवं व्यवस्थित रखें। उन्होंने कहा कि भवन अच्छा बना है। यहां किसान आकर प्रशिक्षण ले सकेंगे जिससे उन्हें काफी फायदा होगा। हमलोग कृषकों एवं पशुपालकों के हित में लगातार काम कर रहे हैं।

CM Animal Husbandry Directorate 1 22Scope News

निरीक्षण के दौरान CM नीतीश के साथ कई वरीय अधिकारी रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के सचिव शीर्षत कपिल अशोक, जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम और निदेशक, पशुपालन उज्ज्वल कुमार सिंह सहित अन्य वरीय अधिकारी मौजूद थे।

CM Animal Husbandry Directorate 2 22Scope News

CM Animal Husbandry Directorate 3 22Scope News

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने प्रथम नेत्रहीन महिला टी-20 विश्व कप-2025 की विजेता टीम की खिलाड़ी अनु को चेक व अंगवस्त्र प्रदान कर किया सम्मानित

Bihar Vidya Sathi: बिहार विद्या साथी से बदलेगी पढ़ाई की तस्वीर?...

Bihar Vidya Sathi: बिहार के शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की समस्याओं और शिकायतों के समयबद्ध समाधान के लिए राज्य सरकार ने नई...

Vidyarthi Sahayog Shivir Bihar: अब छात्रों को नहीं लगाने होंगे दफ्तरों...

Vidyarthi Sahayog Shivir Bihar: बिहार के शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की समस्याओं और शिकायतों के समयबद्ध समाधान के लिए राज्य सरकार ने...

Bindeshwari Prasad Mandal Jayanti: बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल की जयंती पर भावभीनी...

Bindeshwari Prasad Mandal Jayanti: पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल के जन्म दिवस के अवसर पर पटना में राजकीय समारोह का आयोजन किया गया।...