मुख्यमंत्री ने पटना शहर में विभिन्न निर्माणाधीन योजनाओं का किया निरीक्षण, तेजी से कार्य पूर्ण करने का दिया निर्देश

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पटना शहर में विभिन्न निर्माणाधीन योजनाओं का निरीक्षण किया और अधिकारियों को तेजी से कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने पाटलिपुत्रा कॉलोनी में निर्माणाधीन पाटलिपुत्रा पार्क नंबर-113 का निरीक्षण किया। इस दौरान वहां लोगों के घूमने-फिरने, जिम, बच्चों के खेल-कूद की सुविधाएं सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली और निर्माणाधीन पार्क के विभिन्न भागों का भ्रमण किया। मुख्यमंत्री ने इस पार्क का निर्माण तेजी से पूर्ण करने का निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री ने पाटलिपथ पर रूककर नेहरु पथ को पाटलिपथ से जोड़ने हेतु किए जा रहे निर्माण कार्य के संबंध में ली जानकारी

मुख्यमंत्री ने पाटलिपथ पर रूककर नेहरु पथ को पाटलिपथ से जोड़ने हेतु किए जा रहे निर्माण कार्य के संबंध में जानकारी ली और अधिकारियों को तेजी से कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री रूपसपुर नहर के समीप रूककर खगौल-नेहरु पथ-अशोक राजपथ को जोड़ने वाले रूपसपुर नहर पथ के प्रस्तावित फोरलेन चौड़ीकरण कार्य एवं मजबूतीकरण कार्य के संबंध में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन कार्यों को तेजी से पूर्ण करें। इन पथों के निर्माण से शहर में लोगों को आवागमन के और भी विकल्प मिलेंगे। साथ ही स्थानीय लोगों को भी आने-जाने में सहूलियत होगी।

CM Park 1 22Scope News

CM Park 2 22Scope News

मुख्यमंत्री ने रूपसपुर नहर से सगुना मोड़ तक नेहरु पथ के दोनों तरफ भूमिगत नाला के साथ पथ के चौड़ीकरण कार्य के संबंध में ली जानकारी

सगुना मोड़ के पास रूककर मुख्यमंत्री ने रूपसपुर नहर से सगुना मोड़ तक नेहरू पथ के दोनों तरफ भूमिगत नाला के साथ पथ के चौड़ीकरण कार्य के संबंध में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन कार्यों को तेजी से पूर्ण करें। पश्चिमी पटना क्षेत्र काफी तेजी से विकसित हो रहा है। इससे क्षेत्र के यातायात की व्यवस्था सुदृढ़ करने को लेकर रूपसपुर से सगुना मोड़ तक अवस्थित लगभग 12 मीटर चौड़ा कच्चा नाला पर बॉक्स पुलिया सह सड़क के रूप में निर्माण किया जा रहा है। इससे शहर का सौंदर्याकरण भी होगा और इस क्षेत्र के लोगों का आवागमन और सुलभ होगा।

CM Digha AIIMS 22Scope News

CM Digha AIIMS 1 22Scope News

CM ने गोला पथ स्थित कृष्णा चौक पर रूककर नेहरु पथ से गोला पथ में चौड़ीकरण व मजबूतीकरण कार्य के संबंध में भी ली जानकारी

मुख्यमंत्री ने गोला पथ स्थित कृष्णा चौक पर रूककर नेहरु पथ से गोला पथ में 2.20 किलोमीटर चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य के संबंध में भी जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि गोला पथ में जाम की समस्या बनी रहती है। इस पथ का चौड़ीकरण कार्य तेजी से पूर्ण करें। कार्य के पूर्ण होने से इस क्षेत्र के लोगों को दानापुर जाने में भी काफी सहूलियत होगी।

CM Digha AIIMS 2 22Scope News

CM Gola Road 1 22Scope News

CM नीतीश के साथ मंत्री विजय चौधरी के अलावा कई वरीय अधिकारी रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी डॉ. गोपाल सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह, जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम और वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के शर्मा सहित अन्य वरीय अधिकारी मौजूद थे।

CM Gola Road 22Scope News

CM Gola Road 2 22Scope News

यह भी पढ़े : CM पद छोड़ने के बाद भी ‘Z’ प्लस सुरक्षा के घेर में रहेंगे नीतीश कुमार, गृह विभाग का आदेश जारी

Saffrn

Trending News

Chatra में स्कूली बच्चों के पोशाक में भी घोटाला! वेंडर को...

Chatra: झारखंड में आए दिन भ्रष्टाचार के मामले बढ़ते जा रहे हैं। सरकार के सभी विभागों में भ्रष्टाचार व्याप्त है, अब ताजा मामला चतरा...

ज़ुबीन दा असम की साँसों में हैं ,100 दिन के अंदर...

Assam:आज गुवाहाटी स्थित असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय, राजीव भवन में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर मीडिया को संबोधित करते हुए राइजोर इस्तेहार...

अमन साहू गिरोह के 7 अपराधियों को Police ने किया गिरफ्तार,...

Jharkhand: झारखंड में उग्रवाद और नक्सलवाद खत्म करने में पुलिस प्रशासन पूरी तरह से जुट गई है। Police लगातार अपराधियों को अपने शिकंजे में...

NABARD योजना से बिहार के एक हजार से अधिक ग्रामीण पुल...

पटना : NABARD योजना - नदियों, नालों और खस्ताहाल पगडंडियों के कारण दशकों से मुख्यधारा से कटे बिहार के सुदूर गांवों की स्थिति अब...

अब एक गाड़ी से दौरा करेंगे अफसर, ईंधन बचत का प्लान,...

गयाजी : गयाजी जिले में अब अफसर अलग-अलग गाड़ियों से नहीं दौड़ेंगे। एक साथ ऑफिस आएंगे और एक ही गाड़ी से विजिट करेंगे। ईंधन...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img