Chatra में स्कूली बच्चों के पोशाक में भी घोटाला! वेंडर को करोड़ों का भुगतान फिर भी 22 हजार बच्चे यूनिफॉर्म से वंचित

Chatra: झारखंड में आए दिन भ्रष्टाचार के मामले बढ़ते जा रहे हैं। सरकार के सभी विभागों में भ्रष्टाचार व्याप्त है, अब ताजा मामला चतरा जिला से सामने आया है जहां बच्चों की स्कूल पोशाक में भी घोटाला कर दिया गया है।

22 हजार बच्चे पोशाक से वंचित

बता दें Chatra के सरकारी स्कूलों में अध्ययनरत पहली और दूसरी कक्षा के बच्चों को पोशाक मिली ही नहीं और उन पोशाक के पैसे विभिन्न वेंडरों के खातों में कर भी दिया गया। प्राथमिक विद्यालयों में पहली और दूसरी के बच्चों की संख्या 32,427 है। इनमें से पिछले आठ-दस दिनों में वेंडरों ने करीब दस हजार बच्चों को पोशाक उपलब्ध कराया। शेष करीब 22 हजार बच्चे पोशाक से वंचित रह गए।

पोशाक मद में 1,94,56,200 रुपये का बजट था

समग्र शिक्षा अभियान के तहत प्रत्येक छात्र के लिए 600 रुपये निर्धारित हैं। इस आधार पर पोशाक मद में 1,94,56,200 रुपये का बजट था। 31 मार्च से पहले राशि खर्च दिखाने के दबाव में 30 मार्च की रात ही जल्दबाजी में पूरी योजना को अमलीजामा पहनाया गया।

प्रखंड संसाधन केंद्रों द्वारा चिन्हित वेंडरों के खातों में सीधे भुगतान कर

लेकिन सवाल यह उठ रहा है कि जब सभी बच्चों को पोशाक उपलब्ध कराना संभव नहीं था, तो फिर बिना वितरण के भुगतान कैसे कर दिया गया। यह पूरे मामले को संदेहास्पद बनाता है और संभावित घोटाले की ओर संकेत करता है।

जमशेदपुर में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने सड़कों पर उतरे सिटी एसपी ललित...

जमशेदपुर: शहर में ट्रैफिक को सुव्यवस्थित करने और अतिक्रमण रोकने के मकसद से सिटी SP ललित मीना सोमवार को खुद सड़कों पर उतरे। उन्होंने...

नशे के खिलाफ झारखंड का बड़ा कदम, जानिए क्या है हेमंत...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि नशीले और प्रतिबंधित पदार्थों के सेवन का इंसानी सेहत पर बहुत बुरा असर पड़ता है। उन्होंने बताया कि...

रेलवे से लेकर एम्स तक, झारखंड को क्या मिला मोदी सरकार...

रांची:भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 साल के कार्यकाल को विकास, जन-कल्याण और सुशासन का...