मुख्यमंत्री ने राशि ट्रांसफर के बाद लाभार्थियों से किया संवाद, जीविका दीदियों ने कहा दीर्घायु हो ताकि सशक्त हो महिला
भागलपुर : महिला रोजगार योजना के तहत महिलाओं के खाते में 10 हजार रुपये भेजने का सिलसिला जारी है। आज बिहार में 10 लाख महिला लाभुकों के खाते में 10 -10 हजार रूपये मुख्यमंत्री नीतीश ने स्थान्तरित किया है। भागलपुर में 10 हजार महिलाओ के खाते में रुपये ट्रांसफर किये गए। जिसकों लेकर समीक्षा भवन में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
हमेशा स्वस्थ्य रहे , मुख्यमंत्री बने रहे नीतीश
जीविका दीदी फूलन कुमारी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जमकर तारीफ की उन्होंने विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बात कर महिला रोजगार योजना के फायदे व बिहार सरकार द्वारा दी जा रही अन्य योजनाओं की भी तारीफ की। फूलन कुमारी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश ने महिलाओं के लिए बहुत कुछ किया है हम चाहते हैं वह हमेशा स्वस्थ रहें मुख्यमंत्री बने रहें ताकि बिहार की महिलाएं सशक्त होकर बढ़ते रहे।
रोजगार से आत्मनिर्भर बनेंगी महिलायें
जिलाधिकारी ने बताया कि 4 लाख महिलाओं के खाते में अब तक 10 – 10 हजार रुपये स्थान्तरित किये गए हैं इससे महिलाएं खुद का रोजगार कर आत्मनिर्भर बन रही है।
ये भी पढे : जमीन विवाद ने लिया खतरनाक रूप, IIT कॉलेज पर भू-माफिया ने चलाया बुलडोजर, फायरिंग में 2 बच्चे घायल
राजीव ठाकुर की रिपोर्ट
Highlights

