मुख्यमंत्री ने किया मेगा लिफ्ट सिंचाई इरिगेशन योजना का शिलान्यास, भाजपा पर जमकर बरसे, कहा- किसानों को सामप्त करने के लिए किया गया था षडयंत्र

देवघरः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज देवघर जिले के सारठ प्रखंड स्थित सिकटिया बराज में देवघर और जामताड़ा जिले के किसानों के खेतों में सिंचाई की सुविधा देने के लिए लगभग 485 करोड़ की मेगा लिफ्ट सिंचाई इरिगेशन योजना का शिलान्यास किया. इस मेगा लिफ्ट सिंचाई योजना से 13164 हैकटेयर भूभाग को सिंचाई की सुविधा मिलेगी.

इसमें देवघर और जामताड़ा जिला अंतर्गत सारठ, करो, विद्यासागर और जामताड़ा प्रखंड की 27 पंचायत के 190 गांव के खेतों को भूमिगत पाइपलाइन के जरिए सिंचाई की सुविधा मिलेगी. यह योजना इस एरिया के किसानों के लिए वरदान साबित होगा. इस कार्यकम में मुख्यमंत्री के साथ कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, पर्यटन, कला संस्कृति मंत्री हाफिजूल हसन सहित बड़ी संख्या मे इंडिया गठबंधन के नेता, कार्यकर्ता और आम लोग मौजूद रहे.

वहीं इस कार्यक्रम के माध्यम से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भाजपा पर जमकर बरसे. उन्होंने कहा कि किसानों को सामप्त करने के लिए षडयंत्र किया गया था. इसलिए आपने देखा होगा दिल्ली में एक-दो साल पहले करीब एक साल तक आंदोलन और विरोध प्रदर्शन किया. और किसानों के विरुद्ध जो काला कानून आनेवाला था, उस कानून को खत्म करने का काम किया था. अगर यह कानून लागू हो जाता तो आज इतने किसान हाथ खड़ा कर बताने की स्थिति में नहीं होते कि वह खेती से जुड़े हैं.

हेमंत सोरेन ने कहा कि हमलोगों ने पूरी निष्ठा के साथ ऐसा कार्य योजना बनाया है, जिससे कम समय में अधिक से अधिक लोगों तक और अधिक से अधिक खेतों तक पानी पहुंचे. उन्होंने कहा कि गंगा से भी पाइपलाइन से पानी लेकर अपने राज्य आएंगे. किसानों को अपने पैरों पर खड़े करने और उनकी आय में वृद्धी करने का संकल्प लिया है. उस संकल्प को मजबूती से पूरा किया जाएगा.

हेमंत सोरेन ने कहा कि इस देश के अंदर हर नागरिक को 400 से 500 रुपए में गैस में सिलंडर मिलता था. लेकिन आज वही सिलेंडर एक हजार के उपर का मिलता है. सभी खाद्य चीज महंगे हो गए और आने वाले समय में ये महंगाई ऐसा डायन और राक्षस का रूप लेगा कि सभी गरीबों को निगल जाएगा. इसलिए अपने राज्यवासियों को हर तरीके से तैयार कर रहे है. विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों को क्योंकि हमारा मानना है कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगा, तो हमारा किसान मजबूत होगा और किसान मजबूत होगा तो राज्य मजबूत होगा.

Bihar Shiksha Sankalp Yatra: बिहार के सभी 38 जिलों में 201...

Bihar Shiksha Sankalp Yatra: बिहार में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जमीनी अनुभव, शोध और नवाचार के समन्वय पर जोर दिया गया...

Rajgir World Peace Pagoda: विश्व शांति स्तूप भारत-जापान की आध्यात्मिक मैत्री...

Rajgir World Peace Pagoda: राजगीर स्थित विश्व शांति स्तूप के 57वें स्थापना दिवस समारोह में ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री...

Bihar Khet Bachao Abhiyan 2026: बिहार में 26 अक्टूबर से शुरू...

Bihar Khet Bachao Abhiyan 2026, पटना: बिहार में खेतों के संरक्षण और किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने के उद्देश्य से 26 अक्टूबर...