मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पुलिस अकादमी, राजगीर के दीक्षांत समारोह में लिया भाग

नालंदाः मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पुलिस अकादमी, राजगीर के दीक्षांत समारोह में भाग लिया। पुलिस अवर निरीक्षक 2018 बैच के 1582 दरोगा का प्रशिक्षण पूरा होने पर यह दीक्षांत परेड का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समक्ष भव्य कार्यक्रम का आयोजन कर पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी गई। मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि इस बैच में 596 महिला प्रशिक्षु भी है, यह महिला सशक्तिकरण की मिसाल है। 596 महिला प्रशिक्षु जब जिलों में  योगदान देंगे तब कानून व्यवस्था की स्थिति में और भी सुधार आयेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार और झारखंड के बंटवारे के बाद बिहार में कोई भी संस्थान नहीं था। तब राजगीर में बिहार पुलिस अकादमी का निर्माण करवाया गया। यहां सिपाही से लेकर आईपीएस दर्जे के अधिकारियों का प्रशिक्षण का प्रबंधन किया गया है। सरकार ने पुलिस विभाग में कई काम करवाये हैं, थानों की स्थिति में सुधार आया है, थानों को कम से कम दो गाड़ियां उपलब्ध कराई गई है। पुलिस विभाग में अनुसंधान और लॉ एंड आर्डर देखने के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई है। जिससे कि कानून का राज स्थापित हो सके। मुख्यमंत्री ने उपस्थित लोगों और प्रशिक्षुओंं से समाज तक भाईचारा और प्रेम का संदेश ले जाने और शराबबंदी को जमीन पर उतारने में सरकार की मदद करने का आग्रह किया। पासिंग आउट परेड के दौरान बिहार पुलिस के जवानों के द्वारा घुड़सवारी मार्शल आर्ट सहित अन्य कर्तव्य दिखाए गए इस मौके पर बिहार के सभी आला अधिकारी मौजूद रहे।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!
Follow 22Scope Channel Get Breaking Updates