मुख्यमंत्री नीतीश जनता के दरबार में सुनेंगे लोगों की समस्याएं

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज जनता का दरबार में लोगों की

समस्याओं को सुनेंगे. सोमवार होने के कारण आज नीतीश कुमार

के जनता का दरबार कार्यक्रम का आयेजन किया गया है.
आज अलग-अलग विभागों के फरियादी सीएम के पास

अपनी शिकायतों को लेकर पहुंचेंगे. मुख्यमंत्री आज स्वास्थ्य विभाग,

शिक्षा विभाग, समाज कल्याण विभाग, पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग,

कल्याण विभाग, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग,

अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग,

सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, कला संस्कृति एवं युवा विभाग, वित्त विभाग श्रम संसाधन विभाग एवं सामान्य प्रशासन विभाग से जुड़ी शिकायतें सुनेंगे.


डिप्टी सीएम तेजस्वी भी रहेंगे जनता दरबार में मौजूद


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आज उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के साथ-साथ कई अन्य मंत्री भी मौजूद रहेंगे. सीएम नीतीश फरियादियों की शिकायत सुनकर ऑन द स्पॉट उसका समाधान करने का निर्देश देंगे. इस दौरान बिहार के अलग-अलग जिले से फरियादी पटना जनता दरबार में पहुंचेंगे. जनता के दरबार में कोरोना प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा.
महीने के हर सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जनता दरबार में मौजूद रहते हैं. जनता दरबार में पहुंचने के लिए लोगों को पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना पड़ता है. इसके बाद उन्हें कॉल जाता है और जनता दरबार में अपनी शिकायत रखने की तारीख भी निर्धारित कर दी जाती है.

हरियाणा के पूर्व राज्यपाल और बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष धनिक लाल मंडल का निधन

Bihar Mineral Resources: बिहार की जमीन के नीचे क्या है? खनिज...

Bihar Mineral Resources: बिहार के खनिज संसाधनों के विकास और इनके आधुनिक तरीके से उपयोग को लेकर केंद्र और राज्य सरकार ने कवायद तेज...

Ranchi T20 Ticket Price: 9 अक्टूबर को Ranchi में India-West Indies...

Ranchi T20 Ticket Price, रांची: क्रिकेट प्रेमियों के लिए रांची में एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का रोमांच लौटने वाला है। 9 अक्टूबर को...

Bihar Tribal Development: शिक्षा से रोजगार तक बदलेगी तस्वीर? बिहार के...

Bihar Tribal Development: बिहार के जनजातीय क्षेत्रों में विकास योजनाओं को स्थानीय जरूरतों से जोड़ने की पहल तेज हो गई है। इसके तहत राज्य...