मुख्यमंत्री को अंतर्राष्ट्रीय गुणवत्ता मानक ISO 9001:2015 प्रमाणन का प्रमाण-पत्र भेंट किया गया

मुख्यमंत्री को अंतर्राष्ट्रीय गुणवत्ता मानक ISO 9001:2015 प्रमाणन का प्रमाण-पत्र भेंट किया गया

पटना :  मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार को 1 अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ में इंडियन रजिस्टर क्वालिटी सिस्टम्स के प्रतिनिधियों ने सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा किए गए विभागीय सुधार एवं नवाचार हेतु अंतर्राष्ट्रीय गुणवत्ता मानक ISO 9001:2015 प्रमाणन का प्रमाण-पत्र भेंट किया गया। मुख्यमंत्री वर्ष 2005 से सामान्य प्रशासन विभाग के विभागाध्यक्ष हैं।

WhatsApp Image 2026 01 21 at 18.46.45 22Scope News

WhatsApp Image 2026 01 21 at 18.46.44 2 22Scope News

ज्ञातव्य है कि बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग को अंतर्राष्ट्रीय गुणवत्ता मानक ISO 9001:2015 प्रमाणन प्रदान किया गया है। यह प्रमाणन इंडियन रजिस्टर क्वालिटी सिस्टम्स द्वारा 12 जनवरी 2026 को प्रदान किया गया है, जो वर्ष 2029 तक वैध रहेगा। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा विगत तीन वर्षों में कार्यस्थल के नवीनीकरण, सुव्यवस्थितीकरण, विभागीय कार्य प्रणाली में आमूल-चूल सुधार, पारदर्शिता तथा नवाचार को प्राथमिकता देते हुए ISO 9001:2015 प्रमाणन प्राप्त करने की दिशा में सतत् प्रयास किए गए हैं।

WhatsApp Image 2026 01 21 at 18.46.45 1 22Scope News

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ० बी० राजेंदर, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव मोहम्मद सोहैल, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ० चंद्रशेखर सिंह, सामान्य प्रशासन विभाग के विशेष सचिव संजय कुमार, इंडियन रजिस्टर क्वालिटी सिस्टम्स के डी०जी०एम० तरूण स्वरूप एवं आफताब आलम सहित सामान्य प्रशासन विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

ये भी पढे़ : फिल्मी कहानी नहीं, हकीकत- गणतंत्र दिवस पर बिहार की बेटी बनेगी एक दिन की मुखिया

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...