मुख्यमंत्री ने कहा- बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास हेतु एक लाख करोड़ का दीर्घकालिक वित्तपोषण के लिए HUDCO के साथ MoU ऐतिहासिक कदम

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की उपस्थिति में आज लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प सभागार’ में बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग व हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (HUDCO) के बीच राज्य में 12 ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास हेतु एक लाख करोड़ रुपए के दीर्घकालिक वित्तपोषण के लिए एक महत्वपूर्ण मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (MoU) पर हस्ताक्षर किया गया। मुख्यमंत्री के समक्ष नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव विनय कुमार व हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (HUDCO) के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक संजय कुलश्रेष्ठ ने एमओयू का आदान-प्रदान किया।

मुख्यमंत्री ने कहा- यह समझौता बिहार के शहरी विकास के इतिहास में एक मील का पत्थर साबित होगा

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बहुत खुशी की बात है कि आज बिहार में 12 ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप विकसित करने को लेकर नगर विकास एवं आवास विभाग व HUDCO के बीच एक लाख करोड़ रुपए के दीर्घकालिक वित्तपोषण हेतु एमओयू पर हस्ताक्षर किया गया है। यह समझौता बिहार के शहरी विकास के इतिहास में एक मील का पत्थर साबित होगा। राज्य में आधुनिक, सुव्यवस्थित एवं भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप सैटेलाइट टाउनशिप विकसित किए जाएंगे, जिससे लोगों को बेहतर आवास, उच्चस्तरीय नागरिक सुविधाएं व गुणवत्तापूर्ण जीवन उपलब्ध होगा।

 

लगभग 3 लाख एकड़ से अधिक क्षेत्र में टाउनशीप विकसित किए जाएंगे – मुख्यमंत्री

उन्होंने कहा कि लगभग तीन लाख एकड़ से अधिक क्षेत्र में टाउनशीप विकसित किए जाएंगे। किसानों को भी लैंड पुलिंग के माध्यम से इसमें भागीदार बनाया जाएगा। जो भी किसान मुआवजे के लिए आवेदन देंगे उन्हें 30 दिन के अंदर भुगतान किया जाएगा। बिहार सरकार 12 नए टाउनशीप को लेकर हडको के माध्यम से एक लाख करोड़ रुपए का इन्वेसटमेंट कर रही है। इसके अलावा छह लाख करोड़ रुपए इन्वेसटमेंट बाहर से किया जाएगा।

CM Greenfield Satellite Township 2 22Scope News

मुख्यमंत्री ने कहा- इस महत्वाकांक्षी पहल से बिहार के आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस महत्वाकांक्षी पहल से बिहार के आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी। बड़े पैमाने पर निजी एवं संस्थागत निवेश आकर्षित होगा, निर्माण गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से लाखों रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर सृजित होंगे। इन ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप में आधुनिक सड़क नेटवर्क, पेयजल, सीवरेज, विद्युत, हरित क्षेत्र, शिक्षा, स्वास्थ्य, वाणिज्यिक एवं सामाजिक अधोसंरचना जैसी सभी आवश्यक सुविधाएं विकसित की जाएंगी, ताकि लोगों को विश्वस्तरीय शहरी जीवन उपलब्ध कराया जा सके।

CM Greenfield Satellite Township 3 22Scope News

मुख्यमंत्री ने कहा- बिहार सरकार योजनाबद्ध, संतुलित एवं समावेशी शहरीकरण के लिए प्रतिबद्ध है

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार सरकार योजनाबद्ध, संतुलित एवं समावेशी शहरीकरण के लिए प्रतिबद्ध है। HUDCO के साथ हुआ यह समझौता राज्य के विकास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने और बिहार को आधुनिक शहरी विकास के क्षेत्र में अग्रणी राज्यों की श्रेणी में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे बिहारवासियों का सपना पूरा होगा। हमलोग शहरीकरण के 35 प्रतिशत के लक्ष्य को प्राप्त करेंगे। आज के इस एमओयू के लिए HUDCO को धन्यवाद देते है और उम्मीद करते है कि आगे भी बिहार के विकास में HUDCO का सहयोग मिलता रहेगा। आज के इस कार्यक्रम के लिए नगर विकास एवं आवास विभाग एवं HUDCO को बधाई देते है। कार्यक्रम में नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव विनय कुमार व HUDCO के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक संजय कुलश्रेष्ठ ने मुख्यमंत्री को हरित पौधा, अंग वस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर स्वागत किया।

CM Greenfield Satellite Township 1 22Scope News

CM सम्राट के साथ डिप्टी सीएम, मंत्री व कई वरीय अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, नगर विकास एवं आवास सह सूचना प्रावैधिकी मंत्री नीतीश मिश्रा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव विनय कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव लोकेश कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव संजय कुमार सिंह, नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव संदीप कुमार आर पुडकलट्टी, नगर विकास एवं आवास विभाग के विशेष सचिव नीलेश रामचंद्र देवड़े, HUDCO के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक संजय कुलश्रेष्ठ सहित नगर विकास एवं आवास विभाग और हडको के वरीय अधिकारी मौजूद थे।

CM Greenfield Satellite Township 4 1 22Scope News

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने कहा- 15 अगस्त 2026 से अनुमंडलीय व जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज, उच्च स्वास्थ्य संस्थान में अनावश्यक रेफरल पर लगाएं रोक

बिल्डर हत्याकांड का 12 घंटे में खुलासा, अवैध संबंध व विवाद...

भागलपुर : भागलपुर के चर्चित बिल्डर बजरंग कुमार हत्याकांड का पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस...

Jamshedpur Lost Mobile Recovery: मोबाइल खोने वालों के लिए बड़ी राहत!...

Jamshedpur Lost Mobile Recovery: जमशेदपुर के सुंदरनगर पुलिस स्टेशन की पुलिस ने एक सराहनीय पहल करते हुए खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके...

भरत तिवारी एनकाउंटर प्रकरण : परिवार से मिले चिराग, कहा- निर्मम...

आरा : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान आज भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव...