मुख्यमंत्री ने हजारों करोड़ की लागत से कई योजनाओं का किया कार्यारंभ व उद्घाटन

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज एक अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ से ग्रामीण कार्य विभाग की 8837.77 करोड़ रुपए लागत की 6199 योजनाओं का रिमोट के माध्यम से कार्यारंभ एवं उद्घाटन किया। इसके अंतर्गत 6509.93 करोड़ रुपए लागत की 4390 योजनाओं का कार्यारंभ और 2327.84 करोड़ रुपए लागत की 1809 योजनाओं का उद्घाटन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अत्यंत खुशी की बात है कि ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा कई पथों एवं पुलों का उद्घाटन के साथ-साथ शिलान्यास किया गया है इससे ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन और सुगम होगा। उन्होंने आज के इस कार्यारंभ और उद्घाटन कार्यक्रम के लिए ग्रामीण कार्य विभाग के पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि मैं उम्मीद करता हूं कि जिन योजनाओं का कार्यारंभ किया गया है उन सभी पथों एवं पुलों का निर्माण गुणवत्तापूर्ण तरीके से ससमय पूर्ण कर लिया जायेगा। उन्होंने कहा कि वैसे सभी पथों एवं पुलों जिनका उद्घाटन आज किया जा रहा है उन सभी पथों का नियमित निरीक्षण करते हुये उनका सतत् मेंटेनेंस सुनिश्चत करें ताकि उसकी गुणवत्ता बनी रहे। मुख्यमंत्री ने ग्रामीण कार्य विभाग के पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि विभाग के अन्य सभी पथों एवं पुलों की सतत् निगरानी करते हुये उनका नियमित मेंटेनेंस भी सुनिश्चित करें।

Nitish Ingr 1 22Scope News

ज्ञातव्य है कि आज उद्घाटन की गई योजनाओं के तहत मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना अंतर्गत 983 करोड़ रुपये की लागत से 763 पथों (कुल लंबाई 947 किलोमीटर) एवं चार पुलों (कुल लंबाई 435 मीटर) का निर्माण किया गया है। मुख्यमंत्री ग्रामीण पथ अनुरक्षण कार्यक्रम अंतर्गत एक हजार 113 करोड़ रुपए की लागत से 972 पथों (कुल लंबाई 1,904 किलोमीटर) की मरम्मती कराई गई है। मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क उन्नयन योजना अंतर्गत 92 करोड़ रुपए की लागत से 33 पथों (कुल लंबाई 104 किलोमीटर) का उन्नयन (पुनर्निर्माण/सुदृ ढ़ीकरण/चौड़ीकरण) कराया गया है। राज्य योजना अंतर्गत 139 करोड़ रुपए की लागत से पांच पथों (कुल लंबाई छह किलोमीटर) एवं 36 पुलों (कुल लंबाई 1,614 मीटर) का निर्माण कराया गया है।

Nitish Ingr 2 1 22Scope News

कार्यारंभ के तहत मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना अंतर्गत एक हजार 824 करोड़ रुपए की लागत से 1,472 पथों (कुल लंबाई 1,571 किलोमीटर) एवं पांच पुलों (कुल लंबाई 304 मीटर) का निर्माण किया जाना है। मुख्यमंत्री ग्रामीण पथ अनुरक्षण कार्यक्रम अंतर्गत दो हजार 350 करोड़ रुपए की लागत से 2.306 पथों (कुल लंबाई 4,148 किलोमीटर) की मरम्मती कराई जानी है। मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क उन्नयन योजना अंतर्गत एक हजार 739 करोड़ रुपए की लागत से 442 पथों (कुल लंबाई 1,701 किलोमीटर) एवं एक पुल (कुल लंबाई 27 मीटर) का उन्नयन (पुनर्निर्माण/सुदृढ़ीकरण/चौड़ीकरण) का कार्य कराया जाना है। राज्य योजना अंतर्गत 597 करोड़ रुपए की लागत से 30 पथों (कुल लंबाई 73 किलोमीटर) एवं 139 पुलों (कुल लंबाई 5,993 मीटर) का निर्माण कराया जाना है।

यह भी देखें : 

कार्यक्रम में ग्रामीण कार्य विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री को हरित गुच्छ भेंटकर स्वागत किया।कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण कार्य विभाग की योजनाओं एवं कार्यों पर आधारित एक लघु फिल्म प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम में ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा, विकास आयुक्त प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ, ग्रामीण कार्य विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह और ग्रामीण कार्य विभाग के अभियंता प्रमुख सह विशेष सचिव भगवत राम सहित ग्रामीण कार्य विभाग के अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़े : CM नीतीश ने कटिहार में विभिन्न योजनाओं का किया उद्घाटन/शिलान्यास

Bihar Police Transfer 2026: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 37 अधिकारियों...

Bihar Police Transfer 2026: बिहार सरकार के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 37 पुलिस अधिकारियों का तबादला...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार के हर जिले और प्रखंड में...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार में हॉकी के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में व्यापक योजना पर काम किया...

Sudivya Kumar Sonu Tribute: सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में...

Sudivya Kumar Sonu Tribute, रांची: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत में...