मुख्यमंत्री ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अंतर्गत अगस्त माह की राशि लाभार्थियों के बैंक खाते में DBT के माध्यम से किया हस्तांतरित

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज एक अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ में आयोजित कार्यक्रम में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अंतर्गत 1263.95 करोड़ रुपए की राशि एक करोड़ 13 लाख रुपए से अधिक लाभार्थियों के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित किया। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभार्थियों को अगस्त माह की 1100 रुपए की पेंशन राशि उनके खाते में आज अंतरित की गई है।

DIARCH Group 22Scope News

मुख्यमंत्री के समक्ष समाज कल्याण विभाग द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना पर आधारित लघु फिल्म प्रदर्शित की गई

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री के समक्ष समाज कल्याण विभाग द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना पर आधारित लघु फिल्म प्रदर्शित की गई। कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग की सचिव बंदना प्रेयषी ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के संबंध में जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री को बताया कि कार्यक्रम से जनप्रतिनिधिगण, जिलाधिकारी, लाभार्थीगण एवं बड़ी संख्या में आमजन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े हुए हैं।

समाज कल्याण विभाग मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार सभी योग्य सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों को इसका ससमय लाभ दिलाने के लिए पूरी तरह कटिबद्ध है। माह जून एवं जूलाई 2025 की बढ़ी हुई दर से पेंशन राशि का हस्तांतरण मुख्यमंत्री के द्वारा पहले किया जा चुका है। अगस्त माह का मासिक पेंशन राशि का भुगतान 1100 रुपए प्रति माह की दर से आज डीबीटी की माध्यम से किया गया है।

सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं में पिछले माह की तुलना में एक लाख 23 हजार नए लाभुकों को स्वीकृति प्रदान की गई है। माह जून से अगस्त तक कुल पेंशनधारियों की संख्या में 2.22 लाख की वृद्धि हुई है।

आज 6 सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लाभार्थियों के खाते में राशि अंतरित की गई

वहीं आज छह सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लाभार्थियों के खाते में राशि अंतरित की गई। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के अंतर्गत पेंशनधारियों की संख्या 35,38,296 है, जिनके खाते में आज कुल 389 करोड़ 30 लाख 96 हजार रुपए की राशि अंतरित की गई है। मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के तहत पेंशनधारियों की संख्या 51,98,211 है, जिनके खाते में आज 585 करोड़ 86 लाख 97 हजार 900 रुपए की राशि अंतरित की गई है।

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना के अंतर्गत पेंशनधारियों की संख्या 6,35,719 है, जिनके खाते में आज 70 करोड़ 31 लाख 93 हजार 100 रुपए की राशि अंतरित की गई है। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निःशक्तता पेंशन योजना के अंतर्गत पेंशनधारियों की संख्या 1,10,319 है, जिनके खाते में आज 12 करोड़ 13 लाख 79 हजार 700 रुपए की राशि अंतरित की गई है। लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत पेंशनधारियों की संख्या 8,81,680 है, जिनके खाते में आज 97 करोड़ 97 लाख 82 हजार 700 रुपए की राशि अंतरित की गई है।

बिहार निःशक्तता पेंशन योजना के तहत पेंशनधारियों की संख्या 9,78,483 है, जिनके खाते में आज 108 करोड़ 33 लाख दो हजार 300 रुपए की राशि अंतरित की गई है। यह समावेशी विकास और सामाजिक न्याय को दर्शाता है।

Nitish Fund Relif 1 22Scope News

समाज के कमजोर तबकों के हित के लिए हमलोग निरंतर काम कर रहे हैं – मुख्यमंत्री

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा जून माह से सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत वृद्धजनों, दिव्यांगजनों एवं विधवा महिलाओं को हर माह मिलने वाली पेंशन की राशि 400 रुपए से बढ़ाकर 1100 रुपए प्रतिमाह कर दी गई है। हमने शुरू से ही सभी वर्गों के उत्थान के लिए कई योजनाएं चलाई हैं। समाज के कमजोर तबकों के हित के लिए हमलोग निरंतर काम कर रहे हैं। वृद्धजनों, दिव्यांगजनों एवं विधवा महिलाओं की सहूलियत के लिए सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाएं चलाई जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि कोई भी योग्य सामाजिक पेंशनधारी छूटे नहीं इसका विशेष ख्याल रखें। आज सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभार्थियों को अगस्त माह की 1100 रुपए की पेंशन राशि उनके खाते में अंतरित की गई है, इसके लिए मुझे बहुत खुशी हो रही है। मैं आप सभी को बधाई देता हूं। समय पर पेंशन की राशि लाभुकों के खाते में पहुंचने से उन्हें सहूलियत होती है। सभी के जीवन को सम्मानजनक तथा बेहतर बनाने के लिए हमलोग लगातार काम कर रहे हैं। कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग की सचिव बंदना प्रेयषी ने मुख्यमंत्री को हरित पौधा भेंटकर उनका स्वागत किया।

CM के साथ डिप्टी सीएम, मंत्री व कई अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, समाज कल्याण विभाग की सचिव बंदना प्रेयषी, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी डॉ. गोपाल सिंह, सामाजिक सुरक्षा निदेशालय की निदेशक रंजीता, समेकित बाल विकास सेवाएं निदेशालय के निदेशक अमित कुमार पांडेय, दिव्यांगजन सशक्तीकरण निदेशालय के निदेशक योगेश कुमार सागर सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे। जबकि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के सभी जिलों के जिलाधिकारी, जनप्रतिनिधिगण एवं लाभार्थीगण कार्यक्रम से जुड़े थे।

Nitish Fund Relif 2 22Scope News

यह भी पढ़े : कैबिनेट की बैठक खत्म, कुल 26 एजेंडों पर लगी मुहर, मुख्यमंत्री फेलोशिप योजना की मिली स्वीकृति

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img