मुख्यमंत्री ने किया वीमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का अनावरण

रांचीः राजधानी में 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक झारखंड वीमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2023 का आयोजन होने जा रहा है। इस चैंपियनशिप की ट्रॉफी का अनावरण और मैस्कॉट “जूही” की लॉन्चिंग प्रोजेक्ट भवन स्थित सभागार में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा की गई। मौके पर हॉकी इंडिया के अध्यक्ष पद्मश्री दिलीप तिर्की, विश्व हॉकी महासंघ के अध्यक्ष तैयब इकराम सहित तमाम हॉकी के पदाधिकारी मौजूद रहे। चैंपियनशिप में दुनिया की 6 हॉकी टीमें झारखंड वीमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के लिए रांची के बिरसा मुंडा स्टेडियम में मुकाबला करती नजर आएंगी।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल को बहुत महत्वपूर्ण कंपोनेंट के रूप में देखा जा रहा है। आने वाले समय में जब देश में कोई खेल की टीम तैयार हो, तो उसमे झारखंड के खिलाड़ी रहे, इस तरह खिलाड़ियों को तैयार कर रहे है। खेल की दिशा में हॉकी से शुरुआत हो रही है। इसके साथ और भी खेल का आयोजन झारखंड में हो। ऐसी तैयारी करेंगे।

वहीं भारत की धरती पर आने के बाद पाकिस्तान विश्व हॉकी महासंघ के अध्यक्ष दातो तैयब इकराम ने नमस्कार करते हुए अपना संबोधन शुरू किया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री से थोड़ी बात हुई है। वह उनके दिल की बहुत करीब है। मुख्यमंत्री खेल के लिए तमाम संभावनाओं को तलाश रहे हैं। यह काबिले तारीफ है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का विजन बहुत बड़ा है और वह हर संभावनाओं को तलाशने में जुटे हुए हैं। इस सफर को आगे बढ़ाने के लिए विश्व हॉकी झारखंड सरकार के साथ आगे कदम बढ़ाता रहेगा।वहीं एशिया कप के टूर्नामेंट में ब्रोंज मेडल लाने वाले तीन खिलाड़ियों निक्की, सलीमा, संगीता की भी विश्व हॉकी संघ की अध्यक्ष ने तारीफ की। वहीं हॉकी इंडिया के महासचिव भोलेनाथ सिंह ने इस टूर्नामेंट के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का शुक्रिया अदा किया।

रिपोर्टः कमल कुमार

Bokaro Sector 12E Building Collapse: क्वार्टर ध्वस्त होने की जांच रिपोर्ट...

Bokaro Sector 12E Building Collapse: बोकारो स्टील सिटी के सेक्टर-12E स्थित क्वार्टर संख्या 1290 के अचानक जमींदोज होने की घटना की जांच पूरी हो...

Bihar Flood 2026: बिहार में बाढ़ पर CM सम्राट चौधरी का...

Bihar Flood 2026: बिहार में बाढ़ की वर्तमान स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। इस...

Bihar NSD Centre Patna: अब अभिनय सीखने के लिए बिहार से...

Bihar NSD Centre Patna: बिहार के कलाकारों और रंगकर्मियों के लिए राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (NSD) का नया केंद्र स्थापित होने की पहल बड़ी उम्मीद...