जमशेदपुर में चलती कार में अचाकन लगी आग, धू-धूकर जली

जमशेदपुर. बिस्टुपुर थाना क्षेत्र के कीनन स्टेडियम के पास एक चलती कार में अचाकन आग लग गयी। हालांकि चालक ने किसी तरह अपनी जान बचा ली। वहीं कार में आग लगने से उस साइड का ट्रैफिक जाम हो गया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने अग्निशमन विभाग को फोन कर घटना की सूचना दी। इस दौरान तकरीबन 50 मिनट तक स्विफ्ट डिजायर कार धू-धूकर जलती रही। इस बीच सूचना मिलने पर एक दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और कार में लगी आग को बुझाई। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

जमशेदपुर में चलती कार में लगी आग

स्विफ्ट डिजायर कार जमशेदपुर के बिस्टुपुर से साकची की ओर जा रही थी, तभी कीनन स्टेडियम के समीप अचानक उसकी कार में आग लग गई। बोनट से धुआं उठता देख उसने तुरंत कार रोकी। कुछ ही देर में कार धू-धूकर जलने लगी। आग की लपटें काफी ऊंची उठने लगी, वहां काफी भीड़ हो गई। आने-जाने वाले वाहन भी रुक गए। सूचना पर दमकल की गाड़ी मौके पर भेजी गई। हालांकि जब तक आग को बुझाई जाती तब तक कार पूरी तरह से जल चुकी थी। बताया जा रहा है कि कार में शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी।

लाल जुबिन की रिपोर्ट

Vedanta Run for Hunger Bokaro: गांधी जयंती पर वेदांता की अनूठी...

Vedanta Run for Hunger Bokaro: गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर वेदांता आयरन एंड स्टील/ईएसएल स्टील लिमिटेड...

Jeevika के 20 साल पूरे, JDU कार्यालय में ‘नीतीश संवाद’, नीतीश...

पटना में जीविका के 20 साल पूरे होने पर JDU के ‘नीतीश संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। नीतीश कुमार ने दीप प्रज्वलित किया, नेताओं...

Vaishali Saran Flood Relief: वैशाली प्रशासन ने बढ़ाया मदद का हाथ,...

Vaishali Saran Flood Relief, हाजीपुर: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए वैशाली जिला प्रशासन ने अंतर-जिला सहयोग की पहल की...