मुखिया मां की हुई थी हत्या, पंचायत चुनाव में बेटी की हुई जीत

भागलपुर: भागलपुर में कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना समाप्त हुई। सुल्तानगंज के कुमैठा पंचायत में मुखिया के पद के चुनाव में पूर्व मुखिया अनिता देवी की 21 वर्ष 6 महीने की बेटी पायल शर्मा विजयी घोषित हुई।

पायल शर्मा अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी जदयू नेता मुखिया प्रत्याशी सरोज चौधरी को 193 मतों से पराजीत कर मुखिया पद पर कब्जा जमाया। हम आपको बता दें कि सुल्तानगंज प्रखंड के कुमैठा पंचायत में हुए मुखिया उपचुनाव में कुल 8160 मतदाताओं में से कुल 3934 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था |

जिसमें पायल शर्मा को 2033 मत और उनके प्रतिद्वंदी सरोज चौधरी को 1840 मत प्राप्त हुए और पायल शर्मा ने 193 मतों से मुखिया पद पर कब्जा जमाया। बिहार की कम उम्र की मुखिया में शामिल हुई पायल शर्मा अपनी जीत पर काफी उत्साहित दिखी और उन्होंने अपने पंचायत का सर्वांगीण विकास करने की बात करते हुए कहा कि जो सपना उनकी मां ने अपने पंचायत के विकास को लेकर देखा था वह उसे आगे बढ़ाएगी और अपने पंचायत को बिहार का सबसे विकसित पंचायत बनाएगी।

पायल शर्मा की जीत से उत्साहित उनके समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत करते हुए उन्हें फूल माला से लाद दिया। पायल शर्मा की माँ पूर्व मुखिया अनिता देवी की 31 मार्च 2022 में उसके ही बॉडीगार्ड ने मौत के घाट उतार दिया था। आरोपी बॉडीगार्ड पंचायत के कार्य की अपने हाथ लेना चाहता था जिसका मुखिया ने विरोध किया था। जिसके बाद उसकी हत्या कर उसे पंखे से लटका दिया था। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!
    📢 Follow 22Scope Channel