Child एक, दावेदार पिता दो, मां ने कहा…, पढ़ें क्या है पूरा मामला…

पूर्णिया: पूर्णिया में पुलिस परिवार परामर्श केंद्र में एक अनोखा मामला सामने आया। डेढ़ साल के एक बच्चे (Child) के दो पिता दावेदार बन गए उसमें भी एक हिंदू तो दूसरा मुस्लिम था। मामला सरसी थाना के चंपावती गांव का है। घटना के बाबत परिवार परामर्श केंद्र के सदस्य दिलीप कुमार दीपक ने कहा कि चंपावती की एक महिला की शादी उत्तर प्रदेश के एक हिंदू युवक शरणदीप से हुई थी। उससे उनका डेढ़ साल का एक बच्चा (Child) भी था। 31 दिसंबर 2024 को महिला अनुपम अपने पति को छोड़कर एक मुस्लिम लड़का मोहम्मद सिराज के साथ भाग गई। इसके बाद मामला एसपी के पास पहुंचा।

मां Child को लेकर जाना चाहती थी प्रेमी के पास

एसपी कार्तिकेय शर्मा ने इस मामले को पुलिस परिवार परामर्श केंद्र में भेज दिया। जहां से सभी पक्षों को नोटिस भेजा गया। नोटिस पर सभी पक्ष उपस्थित हुए। महिला अनुपम का कहना था कि उनके पति शरणदीप उसके साथ मारपीट करता था। जिस कारण वह अपने बच्चे (Child) को लेकर अपने प्रेमी सिराज के पास चली गई और उनसे निकाह कर ली। अब वह बच्चा को लेकर अपने दूसरे पति के साथ रहना चाह रही है। सिराज का भी कहना था कि उसका 6 साल से अनुपम के साथ रिलेशन है बच्चा उसी का है।

Katihar में भारी संख्या में हथियार के साथ 3 गिरफ्तार, दियारा इलाके में…

एसपी ने कडाई से पूछताछ की तो पता चला कि महिला ने ना तो पहले पति को तलाक दिया है ना ही दूसरे लड़के से उसकी शादी हुई है। तब एसपी ने कहा कि महिला को अगर प्रेमी के साथ रहना है तो रहे लेकिन Child अपने पिता शरणदीप के साथ ही रहेगा। तब उसका प्रेमी सिराज भी लड़की को छोड़कर भाग गया और कहा कि जब बच्चा (Child) बाप के पास रहेगा तो उसकी मां भी उसी के साथ रहेगी।

इसके बाद परिवार परामर्श केंद्र की पहल पर महिला अनुपम भी अपने पति शरणदीप के साथ जाने के लिए राजी हो गयी। इस तरह परिवार परामर्श केंद्र के पहल पर जहां बच्चा को उनका असली पिता मिल गया वहीं दो समुदाय के बीच का टकराव भी सुलझ गया।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    Muzaffarpur में गिरा 100 वर्ष पुराना पुल, अधिकारी मौके पर पहुंच कर…

पूर्णिया से पूजा मिश्रा की रिपोर्ट

Jamtara Cyber Fraud: जामताड़ा साइबर थाना की बड़ी कार्रवाई, लाखों की...

Jamtara Cyber Fraud: झारखंड के जामताड़ा ज़िले में साइबर अपराध के ख़िलाफ़ चल रहे अभियान के तहत, साइबर पुलिस स्टेशन ने एक कथित साइबर फ्रॉड...

Jadugoda Protest: जादूगोड़ा में विधायक के खिलाफ फूटा गुस्सा, 19 करोड़...

Jadugoda Protest: मंगलवार को पूर्वी सिंहभूम के जादूगोड़ा मोड़ चौक पर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया और पोटका के विधायक संजीव सरदार का पुतला फूंका।...

Katras Road Accident: कतरास कॉलेज के पास भीषण सड़क हादसा, युवक...

Katras Road Accident: मंगलवार को बाघमारा सब-डिविजन के कतरास पुलिस स्टेशन इलाके में कतरास कॉलेज के पास एक दुखद सड़क हादसे में एक युवा मोटरसाइकिल...