Jehanabad: दो बच्चों की मां प्रेमी के साथ हुई फरार, पति ने कराया मामला दर्ज

जहानाबाद: जहानाबाद में एक दो बच्चे की मां को इश्क का ऐसा बुखार चढ़ा कि महिला अपने बच्चे और पति को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गई। महिला का पति अब थाने का चक्कर लगा रहा है। मामला घोसी थाना क्षेत्र के परियावा गांव का है जहां मुन्ना कुमार नामक युवक की शादी छपरा जिले के चैनपुरा गांव अंतिमा से 2012 में हुई थी। शादी के बाद दोनों का संबंध ठीक-ठाक चल रहा था, मुन्ना कुमार का दो पुत्र भी है।

महिला के पति ने बताया कि उन्होंने अपनी भांजी की शादी में बांका के सिरजौली गांव निवासी ओम प्रकाश दुबे उर्फ सूरज कुमार से बातचीत की थी। इस दौरान दोनों का मोबाइल नंबर आदान-प्रदान हुआ। मोबाईल पर पति से बात करते करते मुन्ना कुमार की पत्नी से बातचीत होने लगी। लगभग 4 महीने से दोनों के बीच बातचीत हो रही थी। बातचीत होते-होते दोनों में प्रेम बढ़ता चला गया।

महिला के पति एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए 8 तारीख को घर से बाहर गए थे। इसके बाद महिला भी अपने बच्चे को बाजार जाने की बात कह घर से निकली और अपने प्रेमी के साथ चली गई। देर शाम तक जब वह वापस नहीं लौटी तो बच्चों ने फोन कर मामले की जानकारी दी। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला। पति ने थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए बताया है कि उसकी पत्नी अपने प्रेमी मुन्ना के साथ फरार हो गई है।

यह भी पढ़ें-  Hardcore Naxal के मुख्य सहयोगी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

जहानाबाद से गौरव सिन्हा की रिपोर्ट

Jehanabad Jehanabad Jehanabad

Jehanabad

BCCL Monsoon Coal Production: बारिश के बीच BCCL की हाई लेवल...

BCCL Monsoon Coal Production: मॉनसून के दौरान बिना रुकावट कोयला उत्पादन, सुरक्षित माइनिंग और समय पर सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए, भारत कोकिंग कोल लिमिटेड...

CBI Cyber Fraud Raid Jamshedpur: साइबर फ्रॉड की जांच में CBI...

CBI Cyber Fraud Raid Jamshedpur: मंगलवार को, सेंट्रल ब्यूरो ऑफ़ इन्वेस्टिगेशन (CBI) ने साइबर धोखाधड़ी के एक मामले में पूर्वी सिंहभूम के जमशेदपुर में...

Radha Govind University Blood Donation Camp: मानवता की सेवा में आगे...

Radha Govind University Blood Donation Camp: राधा गोविंद यूनिवर्सिटी के फैकल्टी सदस्यों और छात्रों ने रामगढ़ के कैंटोनमेंट बोर्ड हॉस्पिटल में झारखंड सेवा समिति...