Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : ऑनलाइन योग शिविर में बच्चे भी ले रहे हिस्सा, 6 जून को होगा समापन

जमशेदपुर : ऑनलाइन पतंजलि बाल संस्कार शिविर की शुरुआत वैदिक हवन और हर देश में तू हर वेश में तू प्रार्थना के साथ हुई। शिविर में आज पतंजलि योग समिति पूर्वी सिंहभूम के जिला प्रभारी कृष्ण कुमार ने दैनिक पतंजलि आदर्श योग पैकेज का अभ्यास कराया। उन्होंने कहा कि दैनिक योगाभ्यास से एकाग्रता, आत्म चेतना में वृद्धि तथा जीवन में उत्कृष्टता आती है। ईश्वर ने हम सभी को अपरिमित ज्ञान, सामर्थ्य और शक्ति दिया है, जरूरत है। इसे जानने, जगाने और जीवन में लगाने की। जैसे हर बीज में वृक्ष होने की संभावना होती है लेकिन जल, मिट्टी, खाद और हवा के संयोग से ही वह वृक्ष बनने में सफल हो पाती है। उसी
yoga 2 22Scope News प्रकार व्यक्ति मानव से महामानव तभी बन पाता है जब उसे माता-पिता का तप, ब्रह्म वेता गुरु का सानिध्य प्राप्त होता है और वह अखंड प्रचंड पुरुषार्थ करता है। नियमित योगाभ्यास से मानव में निहित समस्त शक्तियों का जागरण होता है। औषधीय पौधों में आज धनिया और करी पत्ता जिसे मीठी नीम भी कहा जाता है कि चर्चा हुई। धनिया और करी पत्ता न केवल भोजन के स्वाद में बढ़ोतरी करती है बल्कि इससे हमें उत्तम स्वास्थ्य भी प्राप्त होता है। बाल संस्कार शिविर के समन्वयक नरेंद्र कुमार ने बताया कि 5 जून, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 40 कुंडीय यज्ञ किया जाएगा तथा शिविर का समापन 6 जून को होगा।

Highlights

Commercial Advertisment

Akshara Singh Chhath Puja Patna: क्या राजनीति में आएंगी अक्षरा सिंह?...

Akshara Singh Chhath Puja Patna: भोजपुरी अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह इन दिनों बिहार के राजनीतिक और सांस्कृतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी...

Swati Mishra FMGE Success: कजाकिस्तान से MBBS और पहले प्रयास में...

Swati Mishra FMGE Success: जिंदगी में मुश्किलें कितनी भी बड़ी क्यों न हों, अगर इरादे मजबूत हों तो सफलता का रास्ता जरूर निकलता है।...

Samrat Chaudhary Patna Clean City Award: पटना को मिला स्वच्छ शहर...

Samrat Chaudhary Patna Clean City Award: स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के 10वें संस्करण में पटना को ‘स्टेट फर्स्ट स्वच्छ सिटी’ का सम्मान मिलने पर मुख्यमंत्री सम्राट...