BHOJPUR में मातृ दिवस पर कार्यक्रम, बच्चों ने अपनी प्रस्तुति से बांधा समा

BHOJPUR

भोजपुर: स्थानीय ‘शारदा स्मृति संभावना पब्लिक स्कूल मौलाबाग में मातृ-दिवस के उपलक्ष्य में समारोह पूर्वक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। समारोह का उद्घाटन विद्यालय की प्रशासिका डॉ अर्चना सिंह तथा छात्र-छात्राओं के माताओं ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर की। इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय की प्रशासिका डॉ अर्चना सिंह ने कहा कि बच्चों की पहली शिक्षक उनकी मां होती है। मां ना सिर्फ बच्चों का लालन-पालन करती है, बल्कि उनमें संस्कारों का सृजन भी करती है।

बच्चों के संपूर्ण विकास में मां का अहम योगदान होता है। उन्होनें बच्चों से कहा कि अपने घरों में बुजुर्ग माता-पिता, दादा-दादी का हमेशा ख्याल रखना और उनका सम्मान करना। उन्होने कहा कि ऐसी परिस्थिति उत्पन्न नहीं होनी चाहिए जिसमें हमारे बुजुर्गों को वृद्धाश्रम का सहारा लेना पड़े। मातृ दिवस समारोह के अवसर पर विद्यालय के संगीत शिक्षक धर्मेद्र कुमार और महेश शर्मा के दिशानिर्देश में समुह गीत ‘तेरी उँगली पकड़ के चला ” की प्रस्तुति ने सबको भाव विभोर कर दिया।

विद्यालय की उप प्राचार्या स्वाति सिंह के नृत्य परिकल्पना पर आधारित समूह नृत्य ‘तू कितनी अच्छी है” की प्रस्तुति पर दर्शक दीर्घा में बैठे सभी लोग भाव विभोर होकर तालियों बजाने लगे। लघु नृत्य नाटिका “ओ री चिरैया पर उपस्थित सभी लोग भाव- विह्वल हो गए। विद्यालय के कुछ छात्र/छात्राओं ने अपनी माताओं के बारे में अपनी भावनाओं को भी अभिव्यक्त किया। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण छात्र-छात्राओं की माताओं के द्वारा अपनी माताओं के बारे में अपनी भावनाओं को व्यक्त करने का था।

इस मौके पर बच्चों की माताओं की प्रतिभाएँ देखने लायक थी। कार्यक्रम में उपस्थित सभी माताओं को स्मृति चिह्न एवं पुष्प गुच्छ देकर विद्यालय की प्रशासिका डॉ अर्चना सिंह के द्वारा सम्मानित किया गया। मातृ दिवस के उपलक्ष्य में छात्र/छात्राओं के बीच चित्रांकन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को मेडल और प्रमाण-पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। साथ ही सभी बच्चों ने अपनी माताओं को गुलाब का फूल देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ कुमार द्विजेन्द्र ने कहा कि दुनिया में माँ से बड़ा कोई रिश्ता नहीं होता। ‘मी शब्द के उच्चारण से ही हमारे मन-मस्तिष्क में एक शक्ति का संचार होता है। हम सभी का कर्तव्य है कि अपनी माताओं का सम्मान करें, हम वैसा कोई भी आचरण नहीं करें जिससे हमारी माताओं के मन को ठेस पहुँचे। मंच संचालन विद्यालय की शिक्षिका विनीता शर्मा ने किया।

उन्होनें कार्यक्रम के दौरान एक गीत प्रस्तुत कर शमा बांध दिया। धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के प्राचार्य दीपेश कुमार ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ एवम् उनकी माताएँ उपस्थित रही। मंच परिकल्पना विद्यालय के कला शिक्षक संजीव सिन्हा ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक अनिल कुमार, जैनेन्द्र शर्मा, चंदन कुमार और नीलम ओझा का अहम् योगदान रहा।

भोजपुर से नेहा की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- JEHANABAD में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी ने दाखिल किया नामांकन

BHOJPUR BHOJPUR BHOJPUR BHOJPUR

BHOJPUR

Prahlad Joshi Education: रटकर नहीं, समझकर पढ़ें विद्यार्थी! प्रल्हाद जोशी ने...

Prahlad Joshi Education, पटना: केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने विद्यार्थियों से केवल रटकर परीक्षा पास करने के बजाय विषयों को समझने और नए...

Bihar Education Minister: पटना में प्रतियोगिता के विजेताओं का सम्मान, शिक्षा...

Bihar Education Minister, पटना: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने विद्यार्थियों से कड़ी मेहनत करने, अपने सपनों को पूरा करने और जीवन में...

Madhubani Diamond Seizure: मधुबनी में SSB की बड़ी कार्रवाई! ट्रॉली बैग...

Madhubani Diamond Seizure, मधुबनी: बिहार के मधुबनी जिले में भारत-नेपाल सीमा पर सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवानों ने जांच के दौरान 163 हीरे...