Advertisement
Advertisement

विधानसभा अध्यक्ष ने आने वाले नव वर्ष के साथ बच्चों व लोगों को दी शुभकामनाएं

पटना सिटी : पटना सिटी क्षेत्र के एक स्कूली कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम करके तमाम लोगों का मन लुभा दिया। छोटे-छोटे बच्चों ने एक से एक डांस एवं फौजी के रूप में मां काली के रूप में जो प्रस्तुति पेश किया उसे लोग देखकर भाव विभोर हो गए। इतने छोटे-छोटे बच्चे में इतना बड़ा प्रतिभा देखकर लोग बहुत ही प्रभावित हुए। बच्चों ने सभी को अपनी कला से लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस कार्यक्रम के तहत बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाई।

वहीं बिहार विधानसभा के अध्यक्ष नंदकिशोर यादव कार्यक्रम में पहुंचे और बच्चों का कार्यक्रम देकर भाव विभोर हो गए। उन्होंने जमकर बच्चों की प्रशंसा की और कहा कि इस तरह के बच्चे होनहार होते हैं। उन्होंने देश के प्रति गाने की धुन पर सैनिकों की भेष में प्रस्तुति जो पेश किया वह काबिले तारीफ है। मां काली के रूप में  बच्चों ने प्रस्तुति किया वह काबिले तारीफ है। उन्होंने आने वाले नव वर्ष के बीच तमाम लोगों को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में लिटिल चेस स्कूल के बच्चे-बच्चियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में निर्देशक चंद्रशेखर प्रसाद एवं काफी संख्या में समाज के लोग पहुंचे थे।

यह भी पढ़े : राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर दी श्रद्धांजलि

यह भी देखें :

उमेश चौबे की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

 GPS Tracking System: हजारीबाग में 80 लाख की शराब लूट और...

हजारीबाग के चौपारण में 80 लाख की शराब लूट और ट्रक चालक की संदिग्ध हत्या पर झारखंड शराब व्यापारी संघ ने चिंता जताई। GPS...

Patna One Day Tour Packages: पटना घूमने का बना रहे हैं...

Patna One Day Tour Packages, पटना: राजधानी पटना के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक स्थलों को देखने के लिए अब पर्यटकों को अलग-अलग व्यवस्था करने...

Shrawan Kumar Pawapuri Visit: पावापुरी में भगवान महावीर के दरबार में...

Shrawan Kumar Pawapuri Visit, पटना: बिहार सरकार के ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री और जदयू विधायक दल के नेता श्रवण...