बापू सभागार में आज मिलेंगे लोजपा(आर) के दिग्गज, स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे सांसद चिराग ,नवनिर्वाचित मंत्री और विधायक

बापू सभागार में आज मिलेंगे लोजपा(आर) के दिग्गज, स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे सांसद चिराग ,नवनिर्वाचित मंत्री और विधायक

पटना :  लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास का स्थानीय बापू सभागार में आज मनेगा 25 वां स्थापना दिवस। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता डॉ राजेश भट्ट ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारी को लेकर राजधानी पटना की सड़कों पर जगह-जगह तोरणद्वार बनाए जा रहे हैं। सड़कों को बैनर और पोस्टरों और पार्टी के झंडों से पाटा जा रहा है। कार्यक्रम को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए अलग-अलग कमिटियां गठित की गई है।

मुख्य अतिथि होंगे चिराग पासवान, नवनिर्वाचित मंत्री और माननीय विधायक होंगे शामिल

इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान जी बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे । डॉ राजेश भट्ट ने आगे कहा कि इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में पार्टी के नवनिर्वाचित माननीय मंत्री और सभी माननीय विधायक पार्टी के प्रदेश के सभी पदाधिकारी गण और बिहार से जुड़े सारे राष्ट्रीय पदाधिकारी सभी जिलों के जिलाध्यक्ष प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदेश महासचिव प्रदेश सचिव प्रखंड अध्यक्ष और पंचायत अध्यक्ष से लेकर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल होंगे।

कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह, प्रदेशभर के प्रतिनिधि होंगे शामिल

कार्यक्रम की तैयारी को लेकर पूरे प्रदेश भर मे पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। पूरे प्रदेश में इस कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोरों पर है। कार्यक्रम स्थल को आकर्षक बनाने को लेकर कई हाईटेक इंतजाम किए जा रहे हैं । डॉ राजेश भट्ट ने प्रेस को बताया कि प्रदेश के कोने-कोने से और कई प्रदेशों के पदाधिकारी के पटना आने की सूचना मिल रही है इसलिए पार्टी का 25 वां स्थापना दिवस ऐतिहासिक होगा।

ये भी पढ़े :  बांका में करोड़ों खर्च के बाद भी सूखे हैं नल ! मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट में लगा पलीता, हर घर नल-जल योजना साबित हुई फेल!

Saffrn

Trending News

बिहार में Prohibition Law पर सख्ती, मंत्री मदन साहनी ने दिए...

बिहार में शराबबंदी कानून के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक हुई। मंत्री मदन साहनी ने अवैध शराब के 100% विनष्टीकरण और तस्करी...

संथाल गांव की कलाकार पहुंची राष्ट्रीय मंच पर, जानिए कौन हैं...

Bokaro News: बोकारो ज़िले के चंदनकियारी ब्लॉक के संथाल लगला गाँव की प्रतिभाशाली लोक कलाकार बबीता हेम्ब्रम को प्रतिष्ठित 'बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार' के...

Saraikela में जंगली हाथी का आतंक, स्कूल समेत कई घरों को...

Saraikela News: सरायकेला-खरसावां ज़िले के चांडिल ब्लॉक में बिद्री, रांगाडीह और पुरानडीह गांवों में एक जंगली हाथी ने भारी तबाही मचाई, जिससे लोगों में...

बिहार में Heritage Conservation को मिलेगी नई दिशा, पुरातात्विक स्थलों के...

 बिहार में पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण के लिए स्पेशल विंग का गठन होगा। कला एवं संस्कृति विभाग की योजनाओं की समीक्षा में सचिव ने...

Bihar News: बिहार में Green Energy को बढ़ावा, पश्चिम चंपारण में...

 बिहार के पश्चिम चंपारण स्थित कुमारबाग औद्योगिक क्षेत्र में ₹120.74 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक CBG प्लांट स्थापित होगा। परियोजना से 370 रोजगार के...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img