पापा की बनायी हुई पार्टी दफ्तर में आज शिफ्ट हुए चिराग, परिवार के साथ की गृह प्रवेश

पटना : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान कल यानी 28 नवंबर को पार्टी का स्थापना दिवस मनाने जा रहे हैं। कल यानी 28 नवंबर को पार्टी का 24वां स्थापना दिवस मनाएंगे। इससे पहले पिता स्व. रामविलास पासवान की बनायी हुई राजधानी पटना में पार्टी दफ्तर में आज गृह प्रवेश किया है। बता दें कि परिवार और पार्टी नेताओं के साथ पार्टी दफ्तर पहुंचकर पूजा अर्चना की। चिराग पासवान के साथ उनकी मां भी पार्टी दफ्तर में मौजूद थी।

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने गृह प्रवेश करने के बाद उन्होंने कहा कि यह तो सरकारी विरासत है लेकिन यहां से ही हमारे पिता स्व. रामविलास पासवान केंद्र की राजनीति और बिहार की राजनीति को अच्छे तरीके से चलाते थे। इसके साथ ही साथ आने वाले बिहार में विधानसभा चुनाव में हमारी पार्टी पूरी तरीके से 243 सीटों पर एनडीए के साथ खड़ा रहेगी। बता दें कि उनके पिता के जाने के बाद उनकी पुरानी पार्टी में दो फाड़ हो गया था। एक चिराग गुट के नाम से जाना जाता था तो दूसरा पारस गुट के नाम से जाना जाता था। पशुपति कुमार पारस को पुरानी पार्टी दफ्तर मिल गया था लेकिन बहुत संघर्षों के बाद चिराग को पापा की बनायी हुई पार्टी दफ्तर कुछ दिन पहले उन्हें मिल गया था।

Chirag Paswan 2 22Scope News

Chirag Paswan 1 1 22Scope News

यह भी पढ़े : छिन गया चाचा का बंगला और दफ्तर, भतीजा को हुआ अलॉट

यह भी देखें :

विवेक रंजन की रिपोर्ट 

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

Bihar Cabinet Decisions 2026: बिहार में पहली बार ई-कैबिनेट से हुई...

Bihar Cabinet Decisions 2026, पटना: बिहार में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए राज्य सरकार ने तीन जिलों में नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित...

Pakur Vehicle Checking Campaign: स्थापना दिवस पर पाकुड़ में चला विशेष...

Pakur Vehicle Checking Campaign, पाकुड़: झारखंड राज्य स्थापना दिवस 2026 के उपलक्ष्य में जिला परिवहन कार्यालय की ओर से पाकुड़ शहर में सघन वाहन...

Ve Din Ve Log Book Launch: पिता के संघर्ष से लेकर...

Ve Din Ve Log Book Launch, पटना: ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने मंगलवार को रांची के कांके...