भाजपा नेता सुभाष सिंह की पुण्यतिथि में शामिल हुए चिराग पासवान

गोपालगंज : दिवंगत पूर्व मंत्री व सदर विधायक स्व. सुभाष सिंह का आज पुण्यतिथि है। इस पुण्यतिथि के मौके पर सुभाष सिंह के पैतृक गांव ख़्वाजेपुर में मूर्ति अनावरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बिहार के कई दिग्गज फायरब्रांड नेता और पदाधिकारी शामिल हुए।

इस मूर्ति के अनावरण कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा, सांसद व पूर्व मंत्री जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, पूर्व केंद्रीय मंत्री मंत्री राधा मोहन सिंह, पूर्व प्रदेश संजय जयसवाल सहित भारतीय जनता पार्टी के कई बड़े वह दिग्गज नेता यहां शामिल हुए। जबकि लोजपा सांसद चिराग पासवान भी इस कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिए और मंच साझा किया। इस मौके पर गोपालगंज पहुंचे नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने लालू प्रसाद यादव के उसे वीडियो को लेकर तंज कसा। जिसमें वे कल पटना के मरीन ड्राइव में अपने पुराने दिनों को याद कर रहे थे।

विजय कुमार सिन्हा ने खबरों के आधार पर कहा की राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को उनके बीमारी के आधार पर कोर्ट से बेल मिला है। लेकिन वे यहां पर सैर सपाटा कर रहे हैं। जो कोर्ट के आदेश के लिए किसी भी तरह से आदर्श नहीं माना जाएगा। विजय कुमार सिन्हा ने कहा ऐसी खबरो के आधार पर कोर्ट स्वतः संज्ञान लेना चाहिए।

वहीं भारतीय जनता पार्टी से लगातार करीब होते जा रहे हैं चिराग पासवान ने सुभाष सिंह के परिवार की तारीफ में जमकर तारीफ किया। चिराग पासवान ने कहा कि बिहार में पिछले दिनों जो गोपालगंज में उपचुनाव हुआ था। उसमें वे बीजेपी से अलग अपना प्रत्याशी खड़ा किए थे। लेकिन उनकी क्या मजबूरियां थी ये यहां की जनता से छुपी नहीं है। चिराग पासवान ने कहा कि आज वे बीजेपी के गठबंधन दल के सहयोगी हैं और वे दिवंगत सुभाष सिंह की पत्नी भाजपा विधायक कुसुम देवी के उस मर्म को समझ सकते हैं। जो अपने पति के मौत के बाद भी पार्टी के निर्देश पर चुनाव लड़ी और जीतकर यहा की जनता की सेवा में लगी है।

सुशील श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Jamtara Sahana Talab: जामताड़ा के सहाना तालाब में क्या हुआ गड़बड़?...

Jamtara Sahana Talab: नगर पंचायत के वार्ड संख्या 11 स्थित सहाना तालाब के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण कार्य में कथित अनियमितता की शिकायत के बाद...

Jio AI Glass: न मोबाइल निकालने की टेंशन, न QR स्कैन...

Jio AI Glass: डिजिटल तकनीक की दुनिया में स्मार्ट वियरेबल डिवाइस का इस्तेमाल बढ़ाने की दिशा में जियो ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में...

Maiya Samman Yojana Payment: रांची-धनबाद की 7.40 लाख महिलाओं को मिला...

Maiya Samman Yojana Payment: दुर्गापूजा से पहले झारखंड की महिलाओं के लिए राहत की खबर है। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत रांची और...