गया में मदनी पर भड़के Chirag, कहा ‘एनडीए की सरकार…’

190
Chirag
गया में मदनी पर भड़के Chirag, कहा 'एनडीए की सरकार...'
Advertisment

गया: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान (Chirag Paswan) रविवार को बोधगया पहुंचे जहां उन्होंने लोजपा(रा) की तरफ से आयोजित नव संकल्प सह मिलन समारोह में शिरकत की। समारोह के दौरान केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने एनडीए सरकार के कामों की चर्चा करते हुए कहा कि आज हम दुनिया के पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हैं लेकिन मोदी जी के नेतृत्व में देश जिस तरह से विकास कर रहा है उसके अनुसार अगले लोकसभा चुनाव में हम दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुके होंगे। इतना ही नहीं चिराग ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कामों की भी चर्चा की और कहा कि बिहार की डबल इंजन की सरकार में गांव गांव का विकास हो रहा है।

Advertisment

यह भी पढ़ें – राजधानी Patna में कल से शुरू होगा राज्यस्तरीय महिला क्रिकेट टूर्नामेंट, खेल मंत्री करेंगे उद्घाटन

Chirag ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई वाली सरकार में गली गली में विकास पहुंच रहा है। एक समय था जब परिवार में किसी की तबियत खराब होने पर महिलाओं को अपने जेवर गिरवी रखने पड़ते थे लेकिन आज प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की सरकार में सभी परिवार को पांच पांच लाख रूपये तक का मुफ्त इलाज किया जाता है। हमारे एनडीए गठबंधन की सरकार गांव और शहर के बीच की दूरी खत्म करने की दिशा में काम कर रही है। कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बात करे हुए Chirag ने मौलाना अरशद मदनी पर जम कर हमला किया और कहा कि उनके साथ मेरा पारिवारिक संबंध हैं। उनकी बातों को मैं सर आँखों पर रखता हूं। Chirag Chirag

उन्होंने मुस्लिम संगठनों को आदेश दिया है कि सभी मेरे कार्यक्रमों से दुरी बना कर रखें तो मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि क्या वे उनके पास जायेंगे जो सिर्फ दिखावे के लिए मुस्लिम के हितैषी हैं। 2000 के दशक में सच्चर कमिटी का रिपोर्ट आया था और उस रिपोर्ट में दिखाया गया है कि देश में मुस्लिमो की क्या स्थिति थी। उस वक्त भी देश में मुस्लिम का हितैषी बनने वाली पार्टी की सरकार थी, उनलोगों ने सिर्फ वोट लिया लेकिन उनके लिए कुछ भी नहीं किया।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    Bihar उर्जा विभाग कर रहा बेहतर काम, किसानों के साथ ही…

Gaya से आशीष कुमार की रिपोर्ट

Advertisement