चिराग पहुंचे पटना, राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर जोरदार स्वागत

पटना : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान आज पटना पहुंचे, जहां उनका पटना एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया गया। पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका अभिवादन किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए चिराग पासवान ने कहा कि मुझे दूसरी बार लोक जनशक्ति पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है, इसके लिए मैं पार्टी के सभी साथियों और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करता हूं। मैं अगले पांच सालों में पार्टी को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी और मेहनत से निभाऊंगा।

चिराग पासवान ने पार्टी के संस्थापक रामविलास पासवान के विचारों और सिद्धांतों को याद करते हुए कहा कि यह पार्टी मेरे पिता रामविलास पासवान के नेतृत्व और विचारों पर आधारित है। इस पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। पश्चिम बंगाल में हुए लाठीचार्ज की घटना पर बोलते हुए चिराग ने कहा कि यह चिंता का विषय है और बेहद घिनौनी घटना है। इस तरह की मानसिकता वाले लोगों का समाज में कोई स्थान नहीं होना चाहिए और उन पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। हमारे राष्ट्रपति ने भी इस पर चिंता व्यक्त की है। पार्टी में टूट को लेकर चिराग ने कहा कि जो लोग बार-बार पार्टी में फूट की अफवाह फैलाने की कोशिश कर रहे हैं, उन्हें समझना चाहिए कि कांच की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती। मेरे पार्टी के सांसद खुद इस बात का स्पष्टीकरण दे चुके हैं कि मेरे राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर उनकी सहमति थी।

यह भी पढ़े : चिराग को झारखंड में चुनाव लड़ने पर नितिन नवीन ने कहा- सबको है आजादी

यह भी देखें :

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...