केंद्रीय मंत्री बनने के बाद पहली बार पटना पहुंचे चिराग, कहा- 2025 के लिए अभी से जुट जाएं

पटना : केंद्रीय मंत्री बनने के बाद पहली बार लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान पटना पहुंचे। राजधानी पहुंचने के बाद पटना के कृष्ण मेमोरियल हॉल में कार्यकर्ता सम्मेलन संबोधित किया। अपने संबोधन के दौरान चिराग पासवान ने कहा कि अभी से ही 2025 के विधानसभा चुनाव को लेकर सभी लोग तैयारी में जुट जाएं। सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि आगामी 28 नवंबर को पटना के गांधी मैदान में भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन होना है। इसको लेकर कहा कि अभी से ही लोग हर एक बूथ पर तैयारी करें और सभी लोग को पटना के गांधी मैदान लाएं।

लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास बिहार प्रदेश द्वारा पार्टी के नव निर्वाचित सांसदों का अभिनन्दन समारोह सह कार्यकर्ता सम्मान समारोह स्थानीय श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेश भट्ट ने बताया कि कार्यक्रम में पार्टी के बिहार से जुड़े पार्टी के पांचों सांसद यथा वीणा देवी, शाभंवी चौधरी, अरुण भारती, राजेश वर्मा समेत पार्टी के सभी राष्ट्रीय, प्रदेश के पदाधिकारी, सभी जिलों के पदाधिकारी, प्रखण्ड एवं पंचायत स्तर के पदाधिकारी शामिल हुयें। इस अवसर पर एक ओर जहां पार्टी के कार्यकर्ताओं और सभी प्रदेश के नेताओं द्वारा सभी नव निर्वाचित पांचों सांसदों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को चांदी का मुकुट, तलवार और शौल भेंट कर सम्मानित किया और उन्हें माला पहनाकर सभी सांसदों का स्वागत किया गया। वहीं प्रदेश कमिटी द्वारा पार्टी के तीन हजार कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र और प्रशस्ति पत्र देकर विगत लोकसभा चुनाव में समर्पित भाव से अपने दायित्व को निर्वहन करने के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री श्री चिराग पासवान जी ने विगत लोकसभा चुनाव में पार्टी के शानदार प्रदर्शन के लिए सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं के प्रति धन्यवाद ज्ञापित की और आभार जताया जिनके कड़ी मेहनत और अथक परिश्रम के बदौलत पार्टी ने शानदार कृतिमान स्थापित किया है। जिसकी पूरे देश में चर्चा हो रही है।

चिराग ने आगे कहा कि विगत चुनाव में जहां पर विपक्ष ने साम दाम दंड भेद पूरी अपनी शक्ति लगा दी थी कि पूरी तरह एनडीए के प्रत्याशी को चुनाव हराया जाए। उन्होंने झूठ बोलने का काम किया गलत नॉरेटिव सेट करने का काम किया उन्होंने कभी आरक्षण को लेकर कभी संविधान को लेकर कभी लोकतंत्र को लेकर झूठी अफवाह फैलाने का काम किया ऐसा नहीं है कि कोई लोग उनकी बातों में नहीं गए कई ऐसी जगह है जहां उनकी इन बातों का असर हुआ उत्तर प्रदेश में जैसे जो प्रदर्शन की अपेक्षा थी वह प्रदर्शन नहीं हो सका मैं उन तमाम देश की जनता को आभार व्यक्त करूंगा जो झूठ को नकारते हुए एनडीए को विजय हासिल कराया।

चिराग ने पार्टी के संस्थापक पद्म भूषण स्व. रामविलास पासवान को स्मरण करते हुए कहा कि सन 2000 से आज तक पार्टी का जब से गठन हुआ। उन्होंने हमेशा अपने जीवन पर्यंत विपरीत परिस्थितियों से लड़ते रहे 2004 के लोकसभा चुनाव में पहली बार पार्टी ने लड़ने का काम किया चार सांसद उस समय हमारे जीत कर आएं। उसमें से एक सांसद रामा किशोर यहां मौजूद हैं। तब से पार्टी ने कई विपरीत परिस्थितियों से गुजरते हुए 2014 में सात में से छह सांसद जीते उसके बाद लगातार पार्टी ने अपनी कंसंट्रेट कंसिस्टेंसी बरकरार रखी। हम लोगों ने 2014 में साबित किया 2019 में और 2024 में पांचों की पांचों सांसद शत् प्रतिशत स्ट्राइक रेट के साथ जीतकर साबित करने का काम किया। पांच सीट पर लड़े और पांच की पांचों सीटों पर हमने जितने का काम किया। कुछ दिनों पहले हमने भारतीय जनता पार्टी के सामने बात रखी कि अगर पांच सीट हमारी पार्टी को दिया गया।

उन्होंने कहा कि हमने जितने का काम किया अगर 10 सीट दिए गए होते तो आज 10 सीट जीतकर आ जाता। आज गठबंधन के भी साथी हम लोगों पर विश्वास करते हैं कि आज मुझे बहुत बेहद खुशी है कि लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास ने महिलाओं को युवाओं को आगे करने का काम किया है। पूरा देश ने देखा कि यह पार्टी सिर्फ महिलाओं और युवाओं की सिर्फ बात नहीं करती। बल्कि उन्हें उचित अधिकार भी देती है पार्टी ने लोकसभा चुनाव में पांच सीट में भी तीन युवा और दो महिलाओं को लड़ाने का प्रयास किया गया। अबतक बिहार की चर्चा होती थी तो भ्रष्टाचार के लिए होता था, अत्याचार के लिए होता था, लूट के लिए होता था हत्या के लिए होता था। आज पूरे देश में बिहार की चर्चा हो रही है कि बिहार में भी ऐसे ऐसे युवा और पढ़े लिखे सांसद निकाल के सामने आए हैं। जिससे बिहार की छवि सुधरी है यह वह नए इतिहास की छवि है।

इस अवसर पर पार्टी के खगड़िया सांसद राजेश वर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि हमारे नेता ने स्थापित करके दिखाया कि हमारे नेता सही मायने में शेर के बच्चे हैं उन्हें कोटि-कोटि धन्यवाद देता हूं। हमारे नेता ने लोकसभा के चुनाव लड़ाया। खगड़िया लोकसभा इसलिए महत्वपूर्ण है कि हमारे पार्टी के संस्थापक की जन्मभूमि रही है। मैं धन्यवाद करता हूं पार्टी के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी का जिन्होंने मुझे अवसर दिया मैं धन्यवाद करता हूं। आप सभी लोगों का जिन्होंने बिहार में नेताओं को बदलते हुए देखा। लेकिन बिहार की स्थिति को बिहार की पहचान को बदल कर हमारे नेता यह साबित कर दिया है कि वह सदन में जाकर काम कर सकते हैं।

इस अवसर पर पार्टी के जमुई सांसद अरुण भारती ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आपके राष्ट्रीय अध्यक्ष ने क्या नहीं सुना है। उनके बारे में लोगों ने क्या नहीं कहा है। आपके लिए लड़के आज अपनी ताकत से अपनी शक्ति से आप सभी के आशीर्वाद से 100 फीसदी आपके सामने रिजल्ट है। अभी आगे का संघर्ष बाकी है। तैयारी हमने रखी है आज हमलोग यह संकल्प लेंगे की आने वाले चुनाव में जो हमने 2024 के चुनाव में दिखाया है। इसी को आगे भी रखना जारी इसी को आगे लेकर चलेंगे। 2025 के चुनाव में इसी जज्बे से इसी ताकत से हम आगे बढ़ते हुए अपनी पार्टी को आगे बढ़ाएं।

यह भी पढ़े : चिराग सहित पार्टी के सभी सांसदों ने PM मोदी से की मुलाकात

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

विवेक रंजन की रिपोर्ट

NGO Cyber Fraud Case: आखिर NGO के बैंक खाते से कैसे...

NGO Cyber Fraud Case: साइबर क्राइम के एक बड़े मामले में, जमशेदपुर साइबर पुलिस ने करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी में शामिल मुख्य आरोपी को गिरफ्तार...

JSLPS Women Protest: जमशेदपुर में JSLPS पर महिलाओं का हल्ला बोल,...

JSLPS Women Protest: पूर्वी सिंहभूम ज़िले में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) से जुड़ी महिलाओं ने कई मुद्दों पर शिकायत करने के लिए डिप्टी...

Jio True5G Growth: जियो ने फिर मारी बाजी! 5G, डेटा और...

Jio True5G Growth: रिलायंस जियो ने 5G सेवाओं और डिजिटल कनेक्टिविटी के क्षेत्र में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है। कंपनी के हालिया...