पटना : राजनीतिक गलियारे से एक बड़ी खबर निकलकर आ रही है। लोजपा (रामविलास) की पार्टी में हलचल तेज है। राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान पटना स्थित अपने आवास पर पार्टी के तमाम नेताओं के साथ बैठक कर रहे हैं। यह बैठक चिराग पासवान के पटना स्थित आवास में हो रही है। इस बैठक में चिराग पासवान, प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी और संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष हुलास पांडे भी मौजूद हैं। पार्टी के दूसरी बार राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद कल यानी 29 अगस्त को चिराग पासवान पटना लौटे हैं।
चिराग ने कहा- बंगाल की घटना पर जितना भी निंदा की जाए कम
बंगाल की घटना को लेकर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि वहां की घटना को जितना भी निंदा की जाए वह कम होगा। इसके साथ ही साथ उन्होंने सीएम ममता बनर्जी को लेकर कहा कि वह अपने प्रदेश को सुरक्षित नहीं रख पा रही हैं। ऐसे में हम चाहते हैं कि वहां पर केंद्र सरकार राष्ट्रपति शासन लागू करवाएं। एक महिला मुख्यमंत्री होते हुए भी वहां पर महिला सुरक्षित नहीं है।
यह भी पढ़े : चिराग पहुंचे पटना, राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर जोरदार स्वागत
यह भी देखें :
विवेक रंजन की रिपोर्ट


















