कटिहार : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान आज कटिहार जिले के बारसोई पुलिस गोलीकांड की घटना में पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे। चिराग पीड़ित परिवार से मिलकर उनका हालचाल जाना। साथ ही परिवारवालों को भरोसा दिलाया कि आपको न्याय जरूर मिलेगा। चिराग पासवान ने मौजूदा सरकार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार पीड़ित परिवारों के लिए कुछ नहीं किया। उनकी प्रशासन निर्दोष लोगों पर गोली चलायी।
आपको बता दें कि पिछले कुछ दिन पहले कटिहार के बारसोई में अनियमित विद्युत आपूर्ति के विरोध में प्रदर्शन कर रही भीड़ पर पुलिस फायरिंग में दो युवकों की मौत व एक लोग जख्मी हो गए थे। प्रशासन का दावा किया था कि भीड़ में एक अज्ञात युवक गोली चला रहा था। उसी की गोली से सोनू की मौत हुई थी।







