खगड़िया: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान (Chirag Paswan) और उनके चाचा पशुपति पारस के बीच राजनीतिक लड़ाई तो चल ही रही थी अब संपत्ति की लड़ाई भी शुरू हो गई है। बीते दिनों खबर आमने आई थी कि पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस की पत्नी और प्रिंस पासवान की मां दोनों ने मिल कर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की बड़ी मां को जबरन घर से बाहर निकाल दिया और घर में ताला बंद कर दी।
यह भी पढ़ें – जब तक मेरा बेटा Jail में रहेगा तब तक तुम्हारी बेटी…, नाबालिग अपहरण मामले के आरोपी के जेल जाते ही…
इस मामले को लेकर शनिवार को केंद्रीय मंत्री Chirag अपने पैतृक गांव खगड़िया के शहरबन्नी पहुंचे और अपनी बड़ी मां से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान दोनों मां बेटे भावुक हो गये। इस दौरान चिराग अपने चाचा पर भी जम कर बरसे और खुले शब्दों में कई चेतावनी भी दी। अपनी बड़ी मां से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री Chirag ने कहा कि पिताजी के मौत के बाद चाचा चाची उन्हें लगातार परेशान कर रहे हैं। पहले उन लोगों ने साजिश के तहत दिल्ली वाले घर से मुझे बेघर किया और अब मेरी बड़ी मां को बेघर करना चाहते हैं।
Chirag ने अपने चाचा पारस को चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अगर वह संपत्ति का बंटवारा चाहते हैं तो इसके लिए वे तैयार हैं लेकिन वे किस तरह से बंटवारा करना चाहते हैं यह भी बताएं। चिराग ने कहा कि मेरे चाचा की कई ऐसी संपत्ति है जिसे उन्होंने सबसे छुपा कर रखा है तो उन्हें उस संपत्ति को भी सार्वजनिक करना पड़ेगा।
https://www.youtube.com/@22scopestate/videos
यह भी पढ़ें- ग्रामीणों ने Road निर्माण में लगाया धांधली का आरोप, जिप सदस्य ने कहा…
खगड़िया से राजीव कुमार की रिपोर्ट
Highlights


