ग्रामीणों ने Road निर्माण में लगाया धांधली का आरोप, जिप सदस्य ने कहा…

मधेपुरा: मधेपुरा में जिला परिषद कोष से Road निर्माण में स्थानीय ग्रामीणों ने धांधली का आरोप लगाया है। मधेपुरा के बिहारीगंज प्रखंड के पडरिया पंचायत अंतर्गत बेलाही गांव के वार्ड संख्या 8 में जिला परिषद कोष से सड़क निर्माण कराया जा रहा है। सड़क निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों ने बताया कि योजना का न तो बोर्ड लगाया गया है और न ही सड़क के निर्माण की गुणवत्ता का ख्याल रखा जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि Road निर्माण में घटिया किस्म का बालू, सीमेंट का उपयोग किया जा रहा है साथ ही सड़क निर्माण के मानकों का भी ख्याल नहीं किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें – जब तक मेरा बेटा Jail में रहेगा तब तक तुम्हारी बेटी…, नाबालिग अपहरण मामले के आरोपी के जेल जाते ही…

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मामले में जांच की मांग की। वहीं दूसरी तरफ जिला परिषद सदस्य ने बताया कि कुछ स्थानीय लोग इस सड़क के निर्माण के बदले दूसरी Road निर्माण के लिए दवाब बना रहे हैं। लोगों ने जबरन दूसरे सड़क में यहां से मटेरियल लेकर डलवाया भी और लोगों का कहना है कि इस सड़क का निर्माण कार्य रोक कर पहले दूसरी सड़क का निर्माण कार्य किया जाये। जिला परिषद सदस्य ने कहा कि दवाब बनाने वाले लोग साजिशन भ्रम फैला रहे हैं।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  Nawada में रामनवमी की तैयारी पूरी, विहिप निकालेगा शोभायात्रा

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...