Chirag ने तेजस्वी के बयान पर किया पलटवार, कहा ‘देखना है तो देखें…’

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 74वें जन्मदिन के अवसर पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान (Chirag  Paswan) ने बधाई दी और स्वस्थ जीवन की कामना की। चिराग पासवान ने कहा कि ईश्वर मुख्यमंत्री जी को स्वस्थ रखें ताकि हम लोगों को उनका मार्गदर्शन प्राप्त होता रहे। इस दौरान चिराग पासवान ने बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर भी जम कर कटाक्ष किया।

15 वर्ष देखना है तो देखें 1990 से 2005

तेजस्वी के 15 वर्ष में गाड़ियां भी खटारा हो जाती है तो बिहार में अब 20 वर्ष से चल रही सरकार भी बदलनी चाहिए के बयान पर चिराग पासवान (Chirag  Paswan) ने कहा कि अगर तेजस्वी यादव 15 वर्षों की बात कर रहे हैं तो फिर उन्हें अपने माता पिता के 15 वर्षों के कार्यकाल को भी याद करना चाहिए। उन्हें याद करना चाहिए कि 1990 से लेकर 2005 तक बिहार की स्थिति क्या थी। इस तरह की बातें कर तेजस्वी खुद को ही हल्का कर रहे हैं।

व्यक्तिगत टिप्पणी नहीं सरकार का करें विरोध

चिराग पासवान ने कहा कि उन्हें किसी भी व्यक्ति के ऊपर व्यक्तिगत टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। अगर विरोध या हमला करना है तो फिर वे सरकार की नीतियों का करें, अगर कहीं कुछ गलत है तो सरकार का ध्यान आकृष्ट करवाएं। चिराग (Chirag  Paswan) ने कहा कि बिहार में इस वर्ष विधानसभा चुनाव होना है और क्षेत्र के फीडबैक, उप चुनाव के नतीजों को देखते हुए विपक्ष काफी परेशान है।

यह भी पढ़ें- Holi के पर्व में पुलिसकर्मियों को नहीं मिलेगी छुट्टी, मुख्यालय ने…

विपक्ष देख रहा है कि एनडीए के नेता एकजुटता के साथ जिलों में घूम रहे हैं लोगों से मिल रहे हैं तो वह लोग असहज हो रहे हैं। इसके साथ ही उनके गठबंधन में अंतरकलह भी परेशानी का सबसे बड़ा कारण है। कांग्रेस और राजद में सामंजस्य का अभाव है और इन चीजों को देखते हुए विपक्ष के नेता कुछ भी बोल रहे हैं।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  क्या Chirag तोड़ेंगे पारस की पार्टी? सांसद ने किया बड़ा दावा

पटना से महीप राज की रिपोर्ट

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...