तेजस्वी की सभा में गाली गलौज मामले में CHIRAG पासवान ने कहा ‘याद दिलाता है जंगलराज’

पटना: जमुई में तेजस्वी की सभा में लोजपा(रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान की मां और बहन को गाली दिए जाने के मामले में चिराग पासवान ने अब अपनी चुप्पी तोड़ी है। चिराग पासवान ने कहा कि यह 1990 से 2005 तक की जगंलराज की याद दिलाता है। यह वाकया अगर तेजस्वी की मां के साथ भी होता तो मैं निश्चित रूप से इसका विरोध करता है। एक सभ्य समाज में गाली गलौज कतई उचित नहीं है।

उन्होंने कहा कि सरेआम किसी की मां बहन को गाली देना महिलाओं का अपमान है। तेजस्वी की सभा में गाली गलौज हुई लेकिन तेजस्वी ने उसे रोकने की कोशिश भी नहीं की यह और शर्मनाक है। बता दें कि एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें तेजस्वी यादव भाषण दे रहे हैं और वहां मंच के नीचे कोई व्यक्ति मंच पर मौजूद पूर्व मंत्री विजय प्रकाश को विजय भैया विजय भैया कहते हुए चिराग पासवान की मां और बहन के नाम गाली देता है। हालांकि इस दौरान पूर्व मंत्री विजय प्रकाश उसे शांत रहने के इशारे जरूर कर रहे थे।

यह घटना जमुई की बताई जा रही है। आपको बता दें कि जमुई में 19 अप्रैल को मतदान है। और मतदान के पूर्व चिराग पासवान ने जमुई सीट पर एनडीए के उम्मीदवार अपने जीजा अरुण भारती के लिए ताबड़तोड़ चुनावी सभाएं की हैं।
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- गर्म हो रही है KARAKAT की राजनीति, किरण प्रभाकर ने किया चुनाव लड़ने की घोषणा

CHIRAG

CHIRAG
CHIRAG

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...