चिराग ने कहा- वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट, विकसित भारत के संकल्प का बजट

पटना : केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री सह लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के द्वारा रविवार को सदन के पटल पर जो बजट रखा गया है। वह वास्तव में 21वीं सदी के दूसरे दशक का एक बेहद दूरदर्शी और ऐतिहासिक बजट है। यह बजट केवल वर्तमान के लिए नहीं, बल्कि साल 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को पूरा करने वाला रोडमैप है। इस बजट की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें निरंतरता और स्थिरता की झलक मिलती है। यह लगातार 9वीं बार है जब एक ही प्रधानमंत्री के नेतृत्व में वित्त मंत्री जी ने बजट पेश किया है, जो देश की आर्थिक नीतियों के प्रति सरकार की अडिग प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

इस बजट में समाज के हर वर्ग और देश के हर क्षेत्र के विकास का ध्यान रखा गया है – केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान

इस बजट में समाज के हर वर्ग और देश के हर क्षेत्र के विकास का ध्यान रखा गया है। जहाँ एक तरफ बुनियादी ढांचे और ग्रामीण विकास पर जोर दिया गया है, वहीं दूसरी तरफ शहरीकरण और स्वरोजगार को भी प्राथमिकता दी गई है। सरकार का मुख्य लक्ष्य देश के युवाओं को सशक्त बनाना है, जिसके लिए शिक्षा, कौशल विकास और विनिर्माण के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं। इससे न केवल रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे, बल्कि आत्मनिर्भर भारत के सपने को भी मजबूती मिलेगी।

कृषि क्षेत्र में विविधता लाने और किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में भी इस बजट में विशेष ध्यान दिया गया है – चिराग पासवान

चिराग पासवान ने कहा कि कृषि क्षेत्र में विविधता लाने और किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में भी इस बजट में विशेष ध्यान दिया गया है। यह बजट दिखाता है कि कैसे एक समावेशी विकास के जरिए हम भारत को दुनिया की अग्रणी अर्थव्यवस्था बना सकते हैं। अंततः, अपनी पार्टी की ओर से मैं इस शानदार और भविष्योन्मुखी बजट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार प्रकट करता हूं। इस आशय की जानकारी पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी कुंदन कुमार ने दी।

यह भी पढ़े : CM नीतीश ने किया स्वागत, कहा- केंद्रीय बजट सकारात्मक एवं स्वागत योग्य…

अंशु झा की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img